फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Man sent photos of penis , woman retort

मर्द ने भेजा लिंग का फोटो, महिला ने दिया मुंहतोड़ जवाब

Thu, 16 Jun 2016 11:06 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Thu, 16 Jun 2016 11:06 AM IST
विज्ञापन
Man sent photos of penis , woman retort
- फोटो : BBC

एक महिला को एक अनजान मर्द ने अपने लिंग की फोटो भेजी। महिला ने ऐसा जवाब दिया कि वो सोशल मीडिया पर बहुत ट्रेंड कर रहा है। लोग इस महिला को उसकी बहादुरी और मुंहतोड जवाब देने के लिए शाबाशी दे रहे हैं।

विज्ञापन


ब्रिटेन की समांता ने मैनचेस्टर में एक रेस्तरां का रिव्यू फेसबुक पर पोस्ट किया। जिसके बाद एक अनजान मर्द ने कमेंट किया- 'अपना इनबॉक्स चेक करें।' जैसे ही समांता ने इनॉक्स चेक किया तो पाया कि अपने आपको जेम्स बताने वाले इस शख्स ने अपने लिंग की फोटो समांता को भेजी थी।
विज्ञापन


समांता ने बीबीसी ट्रेंडिंग को बताया, "पहले तो मैंने सोचा कि इस हरकत को नजरअंदाज कर दूं, जैसा कि अक्सर हम महिलाओं को सिखाया जाता है। लेकिन फिर मैंने सोचा कि इन जनाब से निपटना ही होगा और उनकी ये हरकत लोगों को बतानी ही होगी।"

विज्ञापन
विज्ञापन

शख्स को जवाब में लिंग की कई तरह की तस्वीरें भेजनी शुरू कर दीं

Man sent photos of penis , woman retort

समांता ने इस शख्स को जवाब में लिंग की कई तरह की तस्वीरें भेजनी शुरू कर दीं, जिसमें कई रंगीन और लिंग की कार्टूननुमा तस्वीरें भी थीं। समांता ने जब इस तरह की कई फोटो जेम्स को भेजीं तो जेम्स ने जवाब दिया, "अब बस भी करो। मेरा उल्टी करने का मन कर रहा है।"

उसने समांता को फिर एक संदेश भेजा, "मैंने जो भी संदेश भेजे कृपया उन्हें सार्वजनिक ना करें।" बीबीसी ट्रेंडिंग से बात करते हुए समांता ने कहा, "मैं सभी लडकों को बताना चाहती हूं कि हर लडकी ऐसी हरकतों पर चुप नहीं बैठ सकती। आपको अगली दफा सबके सामने जलील किया जाएगा।"

समांता ने ये पूरा वाकया फेसबुक पर पोस्ट किया जिसे कई लोगों ने शेयर किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed