फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   maldives former vice president says India have to lead global effort for restore democracy

मालदीव संकट: पूर्व उपराष्ट्रपति ने फिर लगाई भारत से अगुवाई की गुहार

Sun, 25 Feb 2018 02:11 PM IST
वर्ल्ड न्यूज डेस्क
वर्ल्ड न्यूज डेस्क Updated Sun, 25 Feb 2018 02:11 PM IST
विज्ञापन
maldives former vice president says India have to lead global effort for restore democracy
जमील अहमद - फोटो : ANI

मालदीव के पूर्व उपराष्ट्रपति जमील अहमद ने भारत से निवेदन किया है कि वह लोकतंत्र की बहाली के लिए नेतृत्व करें। एएनआई के मुताबिक जमील अहमद ने कहा है कि मालदीव में शांति स्थापित करने के लिए भारत को अंतरराष्ट्रीय प्रयासों की अगुवाई करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरी राय में अंतरराष्ट्रीय कानूनों के तहत लीगल मैकेनिज्म का पालन करते हुए भारत को प्रयास करना चाहिए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मालदीव में स्थिति पर नियंत्रण पाने के लिए अब तक किए गए आंतरिक प्रयास विफल हो चुके हैं। जमील अहमद ने कहा कि मालदीव के लोगों ने जरूरी कदम उठाए, कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया, संवैधानिक संस्थाओं ने कोशिश की, संसद में विरोध दर्ज किया गया लेकिन सारे प्रयास विफल हो चुके हैं। 
विज्ञापन


आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मालदीव में इमरजेंसी के एक्सटेंशन पर भारत और अमेरिका ने चिंता जताई थी। भारत ने कहा था कि हम ऐसे किसी कारण को सही नहीं मानते हैं जिससे इमरजेंसी को बढ़ाया जाए। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने कहा था कि हम मालदीव के मामले पर नजर बनाए हुए हैं और सरकार से मांग करते हैं कि राजनीतिक कैदियों और चीफ जस्टिस को रिहा करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गौर हो कि भारत के इस बयान पर मालदीव ने एतराज जताते हुए कहा था कि भारत हमारे राजनीतिक हालातों के बारे में नहीं जानता हैं और जमीनी हकीकत की अनदेखी कर रहा है। मालदीव ने कहा कि भारत हमारे राजनीतिक हालातों के बारे में अवगत नहीं है और उसका बयान हमारे संविधान और कानून की अनदेखी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed