फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   malasian plane crash Changing duty wife left, husband killed

ड्यूटी बदलने से गई पति की जान

Fri, 18 Jul 2014 08:41 PM IST
Updated Fri, 18 Jul 2014 08:41 PM IST
विज्ञापन
malasian plane crash Changing duty wife left, husband killed

हादसे का शिकार हुए मलेशिया एयरलाइंस के स्टीवर्ड भारतीय मूल के संजीद सिंह को अपनी फ्लाइट की अदला बदली करते वक्त जरा सा भी अंदाजा नहीं रहा होगा कि वो काल के मुंह में जा रहे हैं।

विज्ञापन


संजीद सिंह एमएच17 एयरलाइंस के उन 15 क्रू सदस्यों में से एक थे जो एम्सटर्डम से कुआलालंपुर जा रही थी। इस विमान में 298 यात्री थे। भाग्य का खेल देखिए कि कुछ महीने पहले संजीद की पत्नी ने भी आखिरी समय में लापता हुए एमएच-370 में अपने एक सहयोगी से फ्लाइट की अदला बदली की थी।
विज्ञापन


मलेशियन इनसाइडर में छपी खबर के मुताबिक संजीद की पत्नी की 8 मार्च को ड्यूटी मलेशिया एयरलाइंस एमएच-370 विमान पर थी। ये विमान कुआलालंपुर से बीजिंग जाते समय मार्च में लापता हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


संजीद की पत्नी ने ड्यूटी बदली और वे बच गईं। वह विमान ऐसा लापता हुआ कि उसमें सवार 239 यात्रियों में किसी का आज तक अता-पता नहीं चला है। संजीद के पिता जिगर सिंह ने कहा, ''संजीद की पत्नी ने भी अपने एक सहयोगी से आखिरी समय में ड्यूटी बदली थी।''

'अब हम क्या करेंगे'

malasian plane crash Changing duty wife left, husband killed

संजीद सिंह अपनी पत्नी और सात साल के बच्चे के साथ कुआलालंपुर में रहते थे।

पेनांग में रह रहे संजीद के पिता ने एक समाचार पत्र को बताया, ''वो पिछले महीने यहां था। संजीद ने हाल ही में हमें बताया था कि उसने अपने एक सहयोगी से एम्सटर्डम से कुआलालंपुर की फ्लाइट की अदला-बदली की है।''

जिगर सिंह को उम्मीद थी कि एम्सटर्डम से लौटने के बाद संजीद उनसे मिलने आएगा और इसी उम्मीद में संजीद की मां ने उसका मनपसंद खाना भी बना कर रखा था। सिंह का कहना था कि उन्हें इस हादसे की ख़बर उनकी बेटी ने दी।

एक समाचार पत्र को सिंह ने बताया, ''मेरी बेटी इटली में रहती है। उसने सुबह चार बजे तक इंतजार किया। मेरी दो बार बॉयपास सर्जरी हो चुकी है। इसलिए मेरी बेटी ने मुझे ये सूचना पहले नहीं दी। मेरी उम्र 71 और मेरी पत्नी की उम्र 73 बरस की है। हमारी क्या हालत है हम बता नहीं सकते। मेरा शरीर कांप रहा है। हम टूट चुके हैं। हमारा एक ही बेटा था। हम क्या करें? जो होना था वह तो हो चुका है''

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed