फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Magnitude 6.4 earthquake hits Taiwan, Nepal also shakes

भूकंप से हिला ताइवान, 5 की मौत 300 घायल

Sat, 06 Feb 2016 04:41 PM IST
Updated Sat, 06 Feb 2016 04:41 PM IST
विज्ञापन
Magnitude 6.4 earthquake hits Taiwan, Nepal also shakes

ताइवान में शुक्रवार की रात आए जबरदस्त भूकंप ने पूरे देश को हिला कर रख दिया। रिक्टर स्केल पर इस भूकंप की तीव्रता 6.4 मापी गई।

विज्ञापन


इसकी वजह से अबतक 5 लोगों के मरने और 300 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना है। भूकंप की वजह से धराशायी हुई इमारतों में फंसे लोगों को निकालने का काम जारी है।

यह भूकंप देर रात करीब 1:30 बजे आया। भूकंप के समय पूरा देश गहरी नींद में सो रहा था। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है।

नेपाल में भी झटके

Magnitude 6.4 earthquake hits Taiwan, Nepal also shakes

ताइवान के कुछ ही देर पहले भारत के पड़ोसी देश नेपाल में भी भूकंप ने एक बार फिर दस्तक दी। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.5 मापी गई।

भूकंप की वजह से कई लोगों घायल हो गए। हालांकि, अब तक किसी के मौत की खबर नहीं है। देर रात आए इस भूकंप की वजह से लोगों ने पूरी रात घर के बाहर ही बताया।

इस भूकंप ने करीब एक साल पहले नेपाल में आए महाभूकंप की यादें भी ताजा कर दी। गौरतलब है कि पिछले साल नेपाल में आए भीषण भूकंप में हजारों लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed