{"_id":"3ee087d0faeacc739f7c42019e67c42e","slug":"life-imprisonment-in-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटियों की 'हत्यारी' मां को उम्र कैद","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
बेटियों की 'हत्यारी' मां को उम्र कैद
Updated Thu, 19 Sep 2013 07:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन के नानजिंग की एक अदालत ने 22 साल की एक महिला को बेटियों को मारने के आरोप उम्र कैद की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
इस महिला को अपनी ही दो बेटियों को घर में भूखा रखकर मार देने के आरोप में दोषी पाया गया।
नानज़िंग की म्यूनिसिपल इंटरमीडिएट पीपल्स कोर्ट ने कहा कि ली यान ने कई महीने तक अपनी बेटियों की कोई देखभाल नहीं की।
भूख-प्यास से मौत
ली की एक बेटी दो साल की थी, जबकि दूसरी एक साल की। ये दोनों 21 जून को शहर के एक घर में मृत पाई गईं थीं।
ली पर आरोप था कि उन्होंने अपनी दोनों बेटियों को अप्रैल में घर में बंद कर दिया और घर के दरवाज़े और खिड़कियां बंद कर बाहर चली गईं।
ली इसके बाद अपने घर नहीं लौटीं। अदालत के मुताबिक़ ली को पुलिस ने ज़िले के हैमबर्गर भोजनालय से तब गिरफ्तार किया जब उनकी बेटियों की मौत हो गई थी।
जांच में पाया गया कि दोनों बच्चियों की मौत भूख और शरीर में पानी की कमी से हुई। ली का जन्म वेडलॉक शहर में हुआ था, उन्हें उनकी दादी मां ने पाल पोसकर बड़ा किया।
विज्ञापन
वे 16 साल की उम्र में अपने घर से भाग निकलीं और बाद में नशे की आदी बन गईं।
ली के पति को भी पुलिस ने इस साल फ़रवरी महीने में ड्रग संबंधित अपराध में गिरफ़्तार किया था, हालांकि बाद में उन्हें छोड़ दिया गया