फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Know how many times van attacked the crowd

जानिए कब-कब हुआ भीड़ पर वाहन से हमला?

Fri, 18 Aug 2017 04:25 PM IST
बीबीसी, हिन्दी
बीबीसी, हिन्दी Updated Fri, 18 Aug 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
Know how many times van attacked the crowd
बार्सिलोना हमला

स्पेन के बार्सिलोना में वैन से हमले की ताज़ा घटना इस तरह की कोई पहली घटना नहीं है जब हमले के लिए किसी वाहन का इस्तेमाल किया गया। पिछले एक साल में यूरोप में कई शहरों में भीड़ पर गाड़ी चढ़ाने या दौड़ाने की घटनाएं हुई हैं। एक नज़र ऐसी घटनाओं पर-

विज्ञापन


वर्जीनिया के चार्ल्ट्सविले में 12 अगस्त 2017: विरोध प्रदर्शन में शामिल लोगों पर गाड़ी दौड़ा दी गई। जेम्स फ़ील्ड्स नामक एक व्यक्ति को इसका ज़िम्मेदार बताया गया।
विज्ञापन


पेरिस में नौ अगस्त 2017: एक व्यक्ति ने कुछ सैनिकों पर बीएमडब्ल्यू गाड़ी दौड़ा दी, इसमें छह लोग घायल हो गए।

लंदन में तीन जून 2017: तीन जिहादियों ने लंदन ब्रिज पर लोगों पर वैन दौड़ा दी और कई लोगों पर चाकू से हमला किया। जून महीने में ही फ़िन्सबरी पार्क में मुसलमानों पर एक     वैन हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लंदन में 22 मार्च 2017: वेस्टमिनस्टर ब्रिज पर लोगों पर एक गाड़ी दौड़ा दी गई और कार चालक ने एक पुलिसकर्मी को चाकू से हमला कर मार दिया।

स्टॉकहोम, स्वीडन, सात अप्रैल 2017: उज़्बेक रख़मत अकिलॉव ने एक डिपार्टमेन्ट स्टोर में लॉरी घुसाकर चार लोगों को मार दिया था।

जर्मनी के बर्लिन में 19 दिसंबर 2016: ट्यूनीशिया के अनीस अम्री ने क्रिसमस मार्केट में एक ट्रक दौड़ा दिया था, इस हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी। ये बाज़ार ब्राइशाइप्लात्ज़ में स्थित है।


फ्रांस के नीस में 14 जुलाई 2016: ट्यूनीशियाई मूल के मोहम्मद लावेइज़ बूहलल ने 'बास्तील डे' पर आतिशबाज़ी देखने के लिए पहुंची भीड़ पर एक लॉरी से हमला किया जिसमें 86 लोगों की मौत हो गई है।

फ्रांस में दिसंबर 2014: नैन्टेस में क्रिसमस मार्केट में वैन से हमला किया गया और दिजाँ में लोगों पर एक कार दौड़ा दी गई, इस हमले में 20 से ज़्यादा लोग घायल हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed