फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   kim jong un sends invitation for coming north Korea to south koreas president moon jae in

किम जोंग ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति को भेजा आमंत्रण

Sun, 11 Feb 2018 02:18 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Feb 2018 02:18 PM IST
विज्ञापन
kim jong un sends invitation for coming north Korea to south koreas president moon jae in

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन ने पड़ोसी देश दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति मून जेई इन को प्योंगयांग में आयोजित एक सम्मेलन में शामिल होने का न्यौता दिया है। शीत ओलंपिक के दौरान दक्षिण कोरिया के ऐतिहासिक दौरे पर आईं किम की बहन किम यो जोंग ने अपने तानाशाह भाई की ओर से यह आमंत्रण दिया है। 

विज्ञापन


सियोल स्थित राष्ट्रपति भवन ब्लू हाउस के अधिकारियों के मुताबिक किम जल्द से जल्द दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति से मिलना चाहते हैं। यह अंतर कोरियाई सम्मेलन अपने तरह का तीसरा आयोजन होगा। इससे पहले किम के पिता और पूर्व तानाशाह किम जोंग-2 दक्षिण कोरिया के तत्कालीन राष्ट्रपतियों से 2000 और 2007 में मिल चुके हैं। पहले भी दोनों सम्मेलन प्योंगयांग में हुए थे। 
विज्ञापन


राष्ट्रपति मून के प्रवक्ता किम ईयूई क्योम ने बताया, विशेष दूत किम यो जोंग ने अपने भाई का निजी पत्र सौंपा। इसमें कहा गया है कि किम कोरियाई देशों के रिश्तों को बेहतर बनाना चाहते हैं। उन्होंने मौखिक रूप से किम का निमंत्रण मून को दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी निमंत्रण स्वीकार्य नहीं किया

मून ने अभी निमंत्रण स्वीकार्य नहीं किया है। पर उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि प्रयास किए जाएं ताकि ऐसी यात्रा के लिए सही स्थितियां बन सकें। उन्होंने उत्तर कोरिया और अमेरिका के बीच बातचीत को बढ़ावा देने पर भी जोर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed