फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Kim Jong-Un has executed a vice premier for showing disrespect during a meeting

उत्तर कोरिया के तानाशाह किम ने दो मंत्रियों को तोप से उड़वाया

Wed, 31 Aug 2016 11:39 PM IST
एजेंसी, सियोल
एजेंसी, सियोल Updated Wed, 31 Aug 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
Kim Jong-Un has executed a vice premier for showing disrespect during a meeting
शिक्षा मंत्री किम योंग-जिन को झपकी लेने, तो पूर्व कृषि मंत्री ह्वांग मिन को चुनौतीपूर्ण प्रस्ताव पेश करने के लिए दी दर्दनाक सजा - फोटो : BBC
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोग-उन ने अपने शिक्षा मंत्री किम योंग-जिन और पूर्व कृषि मंत्री ह्वांग मिन को बेहद दर्दनाक सजा दी है। सनकी तानाशाह ने अपने दोनों मंत्रियों को उत्तर कोरिया की राजधानी प्योंगयांग स्थित सैन्य अकादमी में सार्वजनिक रूप से विमानभेदी तोप (एंटी-एयरक्राफ्ट गन) से उड़वा दिया है। 
विज्ञापन


किम ने शिक्षा मंत्री को बैठक के दौरान झपकी लेने पर और पूर्व कृषि मंत्री को चुनौतीपूर्ण नीतिगत प्रस्ताव पेश करने के लिए मौत की सजा दी है। दरअसल, किम के नेतृत्व में आयोजित बैठक के दौरान योंग-जिन को झपकी आ गई थे। इसको उत्तर कोरिया के तानाशाह ने अपना अनादर माना और उनको तोप से उड़वा दिया। वहीं, पूर्व कृषि मंत्री की ओर से पेश किए नीति प्रस्तावों को किम के लिए चुनौती के रूप में देखा गया, जिसके चलते उनको मौत की सजा दी गई।
विज्ञापन


बुधवार को दक्षिण कोरिया के अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी। इसके अलावा उत्तर कोरिया ने दो अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को दोबारा से शिक्षा लेने के लिए ग्रामीण इलाकों में भेजा है। उत्तर कोरिया के सूत्रों के मुताबिक किम ने शिक्षा मंत्री और पूर्व कृषि मंत्री को तोप से उड़ाने का विशेष आदेश दिया था। किम जोग-उन की ओर से अपने अधिकारियों के खिलाफ यह ताजा कार्रवाई की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर कोरिया में चलती है सिर्फ किम की तानाशाही

Kim Jong-Un has executed a vice premier for showing disrespect during a meeting
उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग-उन - फोटो : Reuters
यह पहली बार है, जब उसने सेना से इतर अधिकारियों को मौत की सजा दी है। विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर कोरिया के तानाशाह ने सत्ता में अपनी पकड़ मजबूत रखने के लिए अपने मंत्रियों को मौत की सजा देने का आदेश दिया। दक्षिण कोरिया के एकीकरण मंत्रालय के प्रवक्ता जियोंग जून-ही ने बताया कि जुलाई में उत्तर कोरिया के शिक्षा मंत्री किम योंग-जिन को फायरिंग स्क्वाड ने तोप से उड़ा दिया। एक अधिकारी ने बताया कि उत्तर कोरिया के संसद सत्र के दौरान किम योंग-जिन के झपकी लेने पर किम जोग-उन बेहद खफा हो गया था। इससे पहले भी किम जोग-उन ने अपने शीर्ष सैन्य अधिकारियों समेत अन्य को ऐसी दर्दनाक सजा दे चुका है।

उत्तर कोरिया में चलती है सिर्फ किम की तानाशाही
उत्तर कोरिया में सिर्फ किम जोग-उन की ही तानाशाही चलती है। किसी ने उसके खिलाफ सिर उठाने की कोशिश की, तो उसका खात्मा कर दिया जाता है। पिता की मौत के बाद किम जोंग-उन 31 दिसंबर 2011 को सत्ता पर काबिज हुआ। उसके सत्ता में काबिज होने के बाद से 70 से अधिक अधिकारियों को मौत की सजा दी जा चुकी है। 2013 में किम ने अपने चाचा एवं उप प्रमुख जोंग सोंग थायक को मौत की दर्दनाक सजा दी थी। उसने जोंग सोंग पर भूखे कुत्तों को छोड़ दिया था। उसने अपनी पूर्व प्रेमिका को भी गोलियों से भुनवा दिया था। मई 2015 में रक्षा प्रमुख ह्योन योंग चोल को एक बैठक के दौरान झपकी लेने पर तोप से उड़वा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed