{"_id":"5b71ae5742c7925373440355","slug":"japanies-man-absconding-with-officer-s-shoes-from-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस स्टेशन से अफसर के जूते ले उड़ा चोर, 3000 अधिकारी तलाश में जुटे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पुलिस स्टेशन से अफसर के जूते ले उड़ा चोर, 3000 अधिकारी तलाश में जुटे
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 13 Aug 2018 10:07 PM IST
विज्ञापन
जापान पुलिस ने डकैती और बलात्कार मामले में एक संदिग्ध की तलाशी अभियान जोर शोर से शुरू कर दिया है। पुलिस स्टेशन में पूछताछ के बाद वह एक अधिकारी के जूते चुराकर फरार हो गया है।
विज्ञापन
स्थानीय पुलिस का कहना है कि 30 वर्षीय संदिग्ध जुनया हिदा रविवार को अपने वकील के साथ मीटिंग के बाद ओसाका में टोनडाबायाशी पुलिस स्टेशन के एक परामर्श कक्ष से फरार हो गया है।
विज्ञापन
उसे पुलिस की वांछित सूची में डाल दिया गया है और उसकी तलाशी के लिए 3000 अधिकारियों की तैनाती कर दी गई है। उसके फरार होने के दो घंटे तक पुलिस को खबर नहीं थी। फरार होने से पहले वह हिदा ने एक पुलिसकर्मी के जूते चुरा लिए और अपना सैंडल छोड़ गया।
विज्ञापन