{"_id":"599656a44f1c1be5338b473f","slug":"japan-support-india-on-doklam-says-no-one-should-try-to-change-status-quo-by-force","type":"story","status":"publish","title_hn":"धमकाना बंद करे चीन, सेना की ताकत से नहीं बदल सकता डोकलाम का सच: जापान","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
धमकाना बंद करे चीन, सेना की ताकत से नहीं बदल सकता डोकलाम का सच: जापान
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
Updated Fri, 18 Aug 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
भारत और जापान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद में जापान ने भी कूद पड़ा है। जापान ने कहा है कि सेना की ताकत के बल पर स्थिति को बदला नहीं जा सकता है। जापान का यह बयान चीन और भारत के बीच पिछले दो महीनों से चल रही तनातनी के बाद आया है।
विज्ञापन
जापान के राजदूत केंजी हीरामात्सू का कहना है कि भारतीय सैनिकों ने चीन को डोकलाम में सड़क निर्माण से रोक दिया। जापान ने कहा है कि भारत ने शांतिपूर्ण तरीके से चीनी सैनिकों को रोका। जो सीमा पर शांति के लिए जरूरी है।
विज्ञापन
पढ़ें: चीन ने भी छोड़ दिया उत्तर कोरिया का साथ
विज्ञापन
अमेरिका और जापान दोनों ही भारत से सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। जहां अमेरिका भारत और चीन को डोकलाम मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने की बात कर रहा है। वहीं जापान ने सेना के बल पर अवैध निर्माण को गलत बताया है।
पढ़ें: उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, निशाने पर अमेरिका!
बता दें कि भारत-चीन-डोकलाम ट्राई जंक्शन पर डोकलाम में चीन अवैध रोड निर्माण कर रहा था। जिसे भारतीय सैनिको ने रोक दिया। भारतीय सैनिकों द्वारा रोके जाने पर चीन ने इसका विरोध जताया, उस वक्त से ही भारत और चीन में बीच तनातनी चल रही है।
भारतीय सैनिकों के रोके जाने के बाद चीनी सैनिकों ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश भी की, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। हाल में चीनी सैनिकों ने लद्दाख में भी घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सैनिकों ने नकाम कर दिया। जिसके बाद चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने भी कड़ा जवाब दिया।