फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   japan support india on doklam, says no one should try to change status quo by force

धमकाना बंद करे चीन, सेना की ताकत से नहीं बदल सकता डोकलाम का सच: जापान

Fri, 18 Aug 2017 10:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा
amarujala.com- Presented by: अभिषेक मिश्रा Updated Fri, 18 Aug 2017 10:15 AM IST
विज्ञापन
japan support india on doklam, says no one should try to change status quo by force
भारत और जापान

भारत और चीन के बीच चल रहे डोकलाम विवाद में जापान ने भी कूद पड़ा है। जापान ने कहा है कि सेना की ताकत के बल पर स्थिति को बदला नहीं जा सकता है। जापान का यह बयान चीन और भारत के बीच पिछले दो महीनों से चल रही तनातनी के बाद आया है। 

विज्ञापन


जापान के राजदूत केंजी हीरामात्सू का कहना है कि भारतीय सैनिकों ने चीन को डोकलाम में सड़क निर्माण से रोक दिया। जापान ने कहा है कि भारत ने शांतिपूर्ण तरीके से चीनी सैनिकों को रोका। जो सीमा पर शांति के लिए जरूरी है।
विज्ञापन


पढ़ें: चीन ने भी छोड़ दिया उत्तर कोरिया का साथ
विज्ञापन
विज्ञापन


अमेरिका और जापान दोनों ही भारत से सपोर्ट में नजर आ रहे हैं। जहां अमेरिका भारत और चीन को डोकलाम मुद्दे को बातचीत के जरिए हल करने की बात कर रहा है।  वहीं जापान ने सेना के बल पर अवैध निर्माण को गलत बताया है। 


पढ़ें: उत्तर कोरिया ने दागी मिसाइल, निशाने पर अमेरिका!

बता दें कि भारत-चीन-डोकलाम ट्राई जंक्शन पर डोकलाम में चीन अवैध रोड निर्माण कर रहा था। जिसे भारतीय सैनिको ने रोक दिया। भारतीय सैनिकों द्वारा रोके जाने पर चीन ने इसका विरोध जताया, उस वक्त से ही भारत और चीन में बीच तनातनी चल रही है। 

भारतीय सैनिकों के रोके जाने के बाद चीनी सैनिकों ने कई बार भारतीय सीमा में घुसपैठ की कोशिश भी की, जिसे भारतीय सैनिकों ने नाकाम कर दिया। हाल में चीनी सैनिकों ने लद्दाख में भी घुसपैठ की कोशिश की थी, जिसे भारतीय सैनिकों ने नकाम कर दिया। जिसके बाद चीनी सैनिकों ने पत्थरबाजी की, जिसका भारतीय सैनिकों ने भी कड़ा जवाब दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed