फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Islamic State frees 270 of 400 people kidnapped from Syria's Deir al-Zor

आईएस: अगवा किए 270 लोगों को छोड़ा, 130 अभी बंधक

Wed, 20 Jan 2016 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 20 Jan 2016 03:14 PM IST
विज्ञापन
Islamic State frees 270 of 400 people kidnapped from Syria's Deir al-Zor

इस्लामिक स्टेट ने अगवा किए सीरिया के बेरूत से अगवा किए गए 400 लोगों में से 270 लोगों को छोड़ दिया है। आईएस ने सीरिया के डेयर अल-जोर से 400 लोगों का अपहरण कर लिया था।

विज्ञापन


सीरिया में काम कर रहे एक मानवाधिकार समूह के मुताबिक आईएस ने बंधक बनाए लोगों में से अधिकतर महिलाओं और बच्चों को छोड़ दिया है।

अभी आईएस की पकड़ में 14-55 उम्र के लोग हैं। बताया जा रहा है कि आईएस ने इन लोगों को पूछताछ के लिए बंधक बनाकर रखा है।

अमेरिका ने आईएस के इस तरफ से की गई, इस हरकत की आलोचना की है। उसने कहा है कि निर्दोष नागरिकों के खिलाफ इस तरह की हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

अमेरिका के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मार्क टोनर ने तुरंत सभी निर्दोष नागरिकों को छोड़ने की मांग की है। आईएस ने अभी जिन लोगों को रिहा किया है, उन सभी को अभी भी डेयर अल जोर में रखा गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed