{"_id":"5746a8ed4f1c1bd140690cfb","slug":"isis-cailmed-bangladesh-businessman-killing","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश में हिंदू बिजनेसमैन की हत्या की जिम्मेदारी, आईएसआईएस ने ली","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
बांग्लादेश में हिंदू बिजनेसमैन की हत्या की जिम्मेदारी, आईएसआईएस ने ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला,नई दिल्ली
Updated Sun, 29 May 2016 01:00 PM IST
विज्ञापन
बिजनेसमैन की हत्या से पहले एक डॉक्टर की हत्या की जिम्मादरी भी आईएसआईएस ने ली थी।
बांग्लादेश में हाल ही में हुई एक हिंदू बिजनेसमैन की हत्या की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन आईएसआईएस ने ली है। बांग्लादेश की मॉनिटरिंग सर्विसिज साइट ने कहा है कि एक हफ्ते के अंदर इस तरह की हत्या की दो घटनाएं हुई हैं। बांग्लादेश की गायबंधा जिले की पुलिस ने कहा कि ,'68 वर्षीय बिजनेसमैन देबेश चंद्रा प्रामिक का जूतों का कारोबार था, वह अपनी दुकान में मृत पाए गए थे ।'
विज्ञापन
पुलिस ने आगे कहा हत्यारों ने देबेश चंद्रा प्रामिक के गले पर हथियार से हमला किया जिसकी वजह से उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि बिजनेसमैन की हत्या के संबंध में जांच के लिए एक व्यक्ति को पृछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
विज्ञापन
बिजनेसमैन की हत्या से पहले एक डॉक्टर की हत्या की जिम्मेदारी भी आईएसआईएस ने ली थी। हालांकि बांग्लादेश की सरकार आतंकवादी संगठन आईएसआईएस और अल-कायदा की बांग्लादेश में उपस्थिति को खारिज करती है।
विज्ञापन
मुस्लिम बहुसंख्यक बांग्लादेश में धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों पर हमले और उनकी ह्त्या की घटनाएं पिछले कुछ सालों से बढ़ रहीं हैं। उदारवादी कार्यकर्ताओं और शिक्षकों सहित विदेशी राहत कर्मियों को भी की भी हत्याएं की जा रही हैं। बांग्लादेश में उदारवादी विचारों के लोगों को भी लगातार निशाना बनाया जा रहा है।