{"_id":"573f6d1d4f1c1b0014ac7403","slug":"is-releases-propaganda-video-to-woo-indians","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस ने जारी किया भारतीय जिहादियों का वीडियो ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
आईएस ने जारी किया भारतीय जिहादियों का वीडियो
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 21 May 2016 01:32 AM IST
सार
- वीडियो में कथित तौर पर भारतीय जिहादी सीरियाई सेना से लड़ते दिख रहे
- वीडियो में कर रहे आईएस से जुड़ने का आवाहन
विज्ञापन
अाईएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
इराक और सीरिया में आतंक मचा रहे आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) ने एक नया प्रोपोगेंडा वीडियो जारी किया है। इस वीडियो में कथित तौर पर भारत के जिहादियों को सीरियाई सेना के खिलाफ लड़ते हुए दिखाया जा रहा है। अमेरिका की एक निजी संस्था ‘एसआईटीई’ ने बृहस्पतिवार को कहा कि यह वीडियो आईएस के उस प्रोपोगेंडा अभियान का हिस्सा है, जिसके तहत वह अपने समूह में शामिल विदेशी लड़ाकुओं को दुनिया के सामने लाकर भर्ती करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
संस्था के मुताबिक आईएस की सीरिया के होम्स प्रांत में स्थित शाखा ने यह वीडियो रिलीज किया है। संस्था के मुताबिक इस वीडियो को जारी करने का उद्देश्य और जिहादियों को अपने समूह में शामिल करना है, जिन्हें सीरियाई सेना से लड़ने के लिए तैनात किया जाएगा। वीडियो में नजर आ रहा है कि ये सभी आतंकी एक नौका पर सवार हैं और उनके हाथों में कलाश्निकोव बंदूकें हैं।
विज्ञापन
उनके पीछे आईएस का झंडा नजर आ रहा है। इसके अलावा वीडियो में सभी आतंकी जिहाद की शपथ लेते हुए एक दूसरे से हाथ मिलाते दिख रहे हैं। अल-मसर न्यूज के मुताबिक वीडियो में दिख रहा है कि कथित तौर पर भारतीय आईएस लड़ाकू आवाहन कर रहे हैं कि युवा अपना देश छोड़कर जिहाद अपनाएं और काफिरों के खिलाफ लड़ें। इसने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि आखिर कितने भारतीय आईएस के लिए सीरिया में लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन