{"_id":"59228dec4f1c1b2d2c535f1a","slug":"ireland-prime-minister-elections-indian-origin-gay-minister-leo-varadakar-is-leading-in-race","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयरलैंड पीएम चुनाव में भारतीय मूल के 'Gay' मिनिस्टर रेस में सबसे आगे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
आयरलैंड पीएम चुनाव में भारतीय मूल के 'Gay' मिनिस्टर रेस में सबसे आगे
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
Updated Mon, 22 May 2017 12:36 PM IST
विज्ञापन
आयरलैंड में प्रधानमंत्री चुनाव की रेस में भारतीय मूल के डॉक्टर लिओ वराडकर बढ़त हासिल कर रहे हैं। बता दें कि वे आयरलैंड के पहले गे नेता भी हैं। वराडकर के पिता मुंबई में जन्मे थे और उनकी मां आयरिश हैं। उन्होंने यहा कि पीएम एंडा कैंनी के इस्तीफे की घोषणा के बाद ही खुद को उम्मीदवार घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्हें अपने साथियों का पूरा सपोर्ट मिल रहा है। इतना ही नहीं सत्तारुढ़ फाइन गाएल पार्टी के मेंबर्स भी उनके समर्थन में हैं। अगर वे जीतते हैं, तो वे आयरलैंड के पहले गे पीएम बनेंगे। बता दें कि आयरलैंड उन देशों में शामिल हैं, जिन्होंने समलैंगिक विवाह को कानूनी मंजूरी दी थी। इसमें लोगों ने बढ़कर वोटिंग भी की थी।
विज्ञापन
वराडकर ने कहा, "मैं अपने साथियों से मिल रहे सपोर्ट के लिए उनका बहुत शुक्रगुजार हूं। चुनाव से पहले होने वाली एक्टिविटीज और डिबेट्स के लिए मैं पूरी तरह तैयार हूं।"
विज्ञापन