फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   iraq jailbreaks

इराक: जेल से भागे सैकड़ो 'अल कायदा' कैदी

Tue, 23 Jul 2013 07:43 AM IST
Updated Tue, 23 Jul 2013 07:43 AM IST
विज्ञापन
iraq jailbreaks

इराक में राजधानी बगदाद के करीब दो जेलों पर बंदूकधारियों के हमले के बाद वहां से सैकड़ों कैदी भाग गए हैं। इन कैदियों में कई अल क़ायदा के सदस्य भी बताए जाते हैं।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार हमलावरों ने राजधानी के पश्चिम में अबु ग़रेब और उत्तर में स्थित ताजी जेलों पर हमला किया। कई घंटों तक सुरक्षा बलों से उनका संघर्ष चला।
विज्ञापन


हमलावरों ने जेल में दाखिल होने के लिए मोर्टार दागे और आत्मघाती धमाकों का इस्तेमाल किया। इस संघर्ष में सुरक्षा बलों के 20 जवान भी मारे गए।

एक वरिष्ठ इराकी सांसद हाकिम अल-जमीली ने बताया कि लगभग पांच सौ कैदी कुख्यात अबु ग़रेब जेल से भागे हैं।

उन्होंने समाचार एजेंसी रॉयटर्स को बताया कि इनमें ज्यादातर अल कायदा के वरिष्ठ सदस्य थे जिन्हें मौत की सज़ा सुनाई गई थी।

उन्होंने कहा, “स्पष्ट तौर पर ये आतंकवादी हमला है जो दोषी करार दिए जा चुके आतंकवादियों को रिहा कराने के लिए अल कायदा ने कराया है।”

'बदनाम जेल'

इराक के पूर्व शासक सद्दाम हुसैन के दौर में अबु ग़रेब जेल विरोधियों को यातनाएं देने के लिए इस्तेमाल की जाती थी।

ये जेल 2004 में उस वक्त अंतरराष्ट्रीय मीडिया की सुर्खियों छाई रही जब ऐसी तस्वीरें सार्वजनिक हुईं जिनमें अमेरिकी सैनिकों को यहां कैदियों का शोषण करते हुए दिखाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जेल पर हमला रविवार को स्थानीय समय के अनुसार रात साढ़े नौ बजे के आसपास हुआ। बंदूकधारियों ने जेल पर मोर्टार दागे और फिर उसके प्रवेश द्वार पर कार बम हमला किया।

सैन्य हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल करते हुए सोमवार सुबह तक स्थिति पर नियंत्रण कर लिया गया।

इराकी अधिकारियों ने पहले इस बात से इनकार किया था कि हमले के दौरान कैदी बच कर निकल भाए हैं लेकिन बाद में उसने माना कि कुछ कैदी भाग गए हैं।

आंतरिम मामलों के मंत्री विसाम अल-फिराजी ने कहा कि हमलावर हाथियारों से पूरी तरह लैस थे।

दूसरी तरफ अधिकारियों के अनुसार इराक के उत्तरी शहर मौसूल में सुरक्षा बलों पर हुए हमले में 33 लोग मारे गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed