फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   iraq attacks kill 50, wound 100

इराक में हमले, 50 लोगों की मौत

Tue, 19 Mar 2013 06:42 PM IST
Updated Tue, 19 Mar 2013 06:42 PM IST
विज्ञापन
iraq attacks kill 50, wound 100

इराक की राजधानी बगदाद में कार बमों के सिलसिलेवार धमाकों में कम से कम 50 लोग मारे गए हैं और करीब 100 जख्मी हुए हैं।

विज्ञापन


अमेरिका के नेतृत्व में शुरू हुए इराक युद्ध की 10वीं सालगिरह पर हुए इन धमाकों मे से ज्यादातर शिया बहुल इलाकों में किए गए।

इराक में वर्ष 2006-07 में तीव्र हिंसा के दौर के मुकाबले अब हालात बहुत बेहतर हुए हैं हालांकि अब भी वहां हर महीने औसतन 300 लोग मारे जाते हैं।

छोटे स्तर पर सुन्नी चरमपंथी गतिविधियां अभी भी जारी हैं। सोमवार को 10 कार बम घमाके हुए।

इराक की कैबिनेट ने कहा है कि सुरक्षा के बदतर हालात देखते हुए 20 अप्रैल को होने वाले प्रांतीय चुनाव अब छह महीनों के लिए मुल्तवी किए जा रहे हैं।

शियाओं पर निशाना
पहले धमाके सुबह ऑफिस जाने के समय एक बाजार में हुए। शुरुआत कार बम धमाकों से हुई और बाद में दक्षिणी बग़दाद में एक आत्मघाती हमला भी हुआ।

एएफपी समाचार एजेंसी के मुताबिक ये धमाके ऐसे समय में हुए हैं जब शहर में कई इलाकों में नए चेक पोस्ट बनाए गए हैं।

अभी किसी गुट ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। हालांकि इराक में सक्रिय अल-कायदा ने इस साल कई बम धमाके किए हैं।

सुन्नी चरमपंथियों ने कई बार आम नागरिकों और सरकारी अधिकारियों को निशाना बनाया है ताकि शिया नेतृत्व वाली सरकार को कमजोर किया जा सके औऱ देश में अस्थिरता बनी रहे।

गौरतलब है कि इराक में अमेरिकी नेतृत्व के हमले की वर्षगांठ नहीं मनाई जाती।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed