फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   inventor of e mail ray tomlinson passes away

ई-मेल के आविष्कारक रे टॉम्लिंसन का निधन

Mon, 07 Mar 2016 08:35 PM IST
एजेंसी/वाशिंगटन
एजेंसी/वाशिंगटन Updated Mon, 07 Mar 2016 08:35 PM IST
सार

  • ई मेल के अविष्कारक थे रे
  • मैसेज में @ का भी किया था अविष्कार
  • 1971 में डायरेक्ट इलेक्ट्रॉनिक मैसेज का आविष्कार किया

विज्ञापन
inventor of e mail ray tomlinson passes away
रे टॉम्लिंसन

विस्तार

वर्ष 1970 के दशक में ई-मेल का आविष्कार करने वाले अमेरिकी प्रोग्रामर रे टॉम्लिंसन का 74 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। संदेश भेजने में ‘ऐट द रेट’ संकेत के प्रयोग का श्रेय भी रे को जाता है। उन्होंने 1971 में डायरेक्ट इलेक्ट्रॉनिक मैसेज का आविष्कार किया। इस आविष्कार से पहले यूजर एक निश्चित नेटवर्क पर ही दूसरों को संदेश लिख सकते थे।

विज्ञापन


टॉम्लिंसन की नियोक्ता कंपनी रेथियॉन ने कहा कि वह तकनीक के शानदार जानकार थे। रे ही वह व्यक्ति थे जो पुराने समय के नेटवर्क कंप्यूटरों में ई-मेल लेकर आए। कंपनी के प्रवक्ता ने बताया की टॉम्लिंसन का निधन शनिवार को हुआ।
विज्ञापन


उनके कामों ने दुनिया में संचार के आदान-प्रदान के तरीके को ही बदल कर रख दिया। इतनी शानदार उपलब्धि के बावजूद वह बहुत विनम्र व्यक्ति थे। उनके निधन पर दुनिया भर से शोक संदेश आ रहे हैं। गूगल की जीमेल टीम ने एक ट्वीट कर उन्हें ‘ऐट द रेट’ संकेत के इस्तेमाल पर उनका आभार जताया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed