{"_id":"56f991184f1c1bfa02f00975","slug":"infosys-employee-dies-in-brussels-terrorist-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्रसेल्स हमले में लापता इन्फोसिस कर्मचारी की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ब्रसेल्स हमले में लापता इन्फोसिस कर्मचारी की मौत
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Tue, 29 Mar 2016 08:18 AM IST
सार
- मेलबिक मेट्रो स्टेशन में हुए हमले के दौरान मारे गए थे गणेश
- बंगलूरू के राघवेंद्रन गणेश के शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
इन्फोसिस कर्मचारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में आतंकी हमले के दौरान लापता हुए इन्फोसिस के कर्मचारी की मौत हो चुकी है। भारतीय दूतावास और विदेश मंत्रालय ने बंगलूरू के इन्फोसिस कर्मी राघवेंद्रन गणेश की आतंकवादी हमले में मौत की पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन
बंगलूरू निवासी गणेश की मौत मेलबिक मेट्रो स्टेशन में हुए हमले के दौरान हो गई थी। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विकास स्वरूप ने कहा कि बेल्जियम के अधिकारियों ने 22 मार्च के बर्बर आतंकी हमले में राघवेंद्रन गणेश की मौत की पुष्टि कर दी है। ब्रसेल्स में भारतीय दूतावास ने बताया कि गणेश का शव उनके परिवारवालों को सौंपने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उनका शव भारत ले आया जाएगा। दूतावास के ट्वीट के मुताबिक गणेश का शव एम्सटर्डम हवाईअड्डे से भारत पहुंचेगा।
विज्ञापन
गौरतलब है कि 22 मार्च को ब्रसेल्स में एयरपोर्ट और मेट्रो स्टेशन में फिदाइन हमलों के दौरान किए गए विस्फोटों में 35 लोगों की मौत हो गई थी। इस हमले के बाद गणेश का कोई पता नहीं चल पा रहा था।
विज्ञापन
विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने कहा था कि गणेश का पता लगाने की पूरी कोशिश की जा रही है। इन्फोसिस ने भी कहा था कि बेल्जियम में उनका पता लगाने के लिए वह भारतीय दूतावास के साथ मिल कर कोशिश कर रही है। इन्फोसिस ने गणेश का पता लगाने में बेल्जियम सरकार और भारतीय दूतावास की कोशिश के प्रति आभार जताया है। कंपनी ने कहा है कि वह गणेश के परिवार की हरसंभव मदद करेगी।