फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Indonesia stopped searching victims of aeroplane Crash, 79 identified so far

इंडोनेशिया ने लॉयन एयर विमान हादसे के पीड़ितों की तलाश रोकी, 79 मृतकों की हो पाई पहचान

Sun, 11 Nov 2018 12:53 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 11 Nov 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
Indonesia stopped searching victims of aeroplane Crash, 79 identified so far

इंडोनेशिया में पिछले दिनों हादसे का शिकार हुए ‘लॉयन एयर विमान’ में सवार लापता लोगों की तलाश शनिवार को रोक दी गई। यह विमान 29 अक्तूबर को उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही जावा समुद्र में समा गया था। जकार्ता से पंगल सिटी जा रहे इस विमान में 189 यात्री सवार थे।

विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक, हादसे के बाद करीब दो सप्ताह चले खोजी अभियान में अब तक 196 बैग में यात्रियों के शव और उनके शरीर के टुकड़े बरामद हुए हैं। इनमें 79 मृतकों की पहचान हो पाई है। इन शवों को उनके परिजनों के हवाले किया जा चुका है।

विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर से शनिवार तक नहीं मिला कोई शव

बचाव दल के प्रमुख मोहम्मद सयूगी ने कहा कि शुक्रवार दोपहर से शनिवार तक कोई भी शव या यात्रियों के शरीर के हिस्से बरामद नहीं हुए। इसके बाद एजेंसी ने बचाव अभियान रोकने का फैसला किया। इस बीच, इंडोनेशिया सरकार के निर्देश के बाद विमान कंपनी ने हादसे में मारे गए प्रत्येक यात्री के परिजनों को करीब 75 लाख रुपये मुआवजा देने का काम शुरू कर दिया है।   

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed