फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Indian-origin MP became general secretary of Singapore's main opposition party

भारतीय मूल के सांसद सिंगापुर की मुख्य विपक्षी पार्टी के महासचिव बने

Sun, 08 Apr 2018 07:02 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 08 Apr 2018 07:02 PM IST
विज्ञापन
Indian-origin MP became general secretary of Singapore's main opposition party

सिंगापुर में भारतीय मूल के सांसद प्रीतम सिंह रविवार को निविर्रोध रूप से सिटी स्टेट की मुख्य विपक्षी ‘वर्कर्स पार्टी’ के नए महासचिव चुने गए। पेशे से वकील 41 वर्षीय सिंह ने 61 वर्षीय पूर्व सांसद लो थिया खियांग की जगह ली है।

विज्ञापन


दरअसल वर्कर्स पार्टी में 17 सालों में पहली बार नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। 2011 में सांसद चुने गए सिंह इससे पहले सहायक महासचिव थे। द्विवार्षिक केंद्रीय कार्यकारी परिषद में चुनाव के दौरान कार्यकर्ताओं ने उन्हें निर्विरोध चुना। सिंह एक नगर परिषद अध्यक्ष भी हैं। 
विज्ञापन


वर्ष 2001 से इस पद को संभाल रहे लो थिया खियांग ने नवंबर में घोषणा की थी कि वह नए लोगों को मौका देने की खातिर इस पद के लिए फिर से खड़े नहीं होंगे। सिंह के चुनाव का मतलब है कि अगले महीने जब संसद का सत्र दोबारा शुरू होगा तब वर्कर्स पार्टी के पास एक नया नेता होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed