{"_id":"57ee82ec4f1c1bc01c5750bd","slug":"india-can-deploy-fighter-aircraft-rafale-on-pak-china-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाक और चीन सीमा पर परमाणु हथियारों से लैस राफेल विमान तैनात कर सकता है भारत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पाक और चीन सीमा पर परमाणु हथियारों से लैस राफेल विमान तैनात कर सकता है भारत
एजेंसी, बीजिंग
Updated Fri, 30 Sep 2016 09:40 PM IST
विज्ञापन
रॉफेल फाइटर
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन को आशंका है कि भारत हाल ही में फ्रांस से खरीदे गए 36 लड़ाकू विमान को पाकिस्तान और चीन की सीमा पर तैनात कर सकता है। ये विमान परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम हैं। चीन का मानना है कि भारत ऐसा अपनी क्षमता को बढ़ाने के लिए कर सकता है। शेनहेन टीवी के हवाले से सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स ने लिखा है कि भारत पाकिस्तान और चीन के साथ विवादित सीमा पर राफेल की तैनाती कर सकता है।
विज्ञापन
अखबार ने लिखा है कि स्टॉकहोम इंटरनेशनल पीस रिसर्च इंस्टीट्यूट (एसआईपीआर) की हालिया रिपोर्ट के मुताबिक भारत अब दुनिया का सबसे बड़ा हथियार खरीदने वाला देश बन गया है। मीडिया रिपोर्ट्स में चिंता जताई गई है कि एशिया क्षेत्र में हथियारों के आयात बढ़ने का मुख्य कारण मध्य-पूर्व में सुरक्षा वातावरण का अस्थिर होना है।
विज्ञापन
ऐसे में राफेल विमान की खरीद से भारत की परमाणु क्षमता में भारी इजाफा हुआ है। साउथ एशिया स्टडी के निदेशक झाओ गनचेंग के अनुसार भारत फ्रांस से राफेल की तकनीक भी खरीदना चाहता था, लेकिन फ्रांस ने इसे अस्वीकार कर दिया। झाओ के मुताबिक राफेल सौदे से पहले भारत अमेरिका निर्मित एफ-16एस के सौदे पर विचार कर रहा था। अंत में उसने राफेल सौदा किया, क्योंकि वह सस्ता है। साथ ही परमाणु हथियार ले जाने में सक्षम है।
विज्ञापन