{"_id":"5b2a73834f1c1bed778b508a","slug":"in-indonesia-the-number-of-people-missing-from-boat-increased-to-180","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडोनेशिया में नाव डूबने से लापता लोगों की संख्या बढ़कर 180 हुई","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इंडोनेशिया में नाव डूबने से लापता लोगों की संख्या बढ़कर 180 हुई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 20 Jun 2018 09:52 PM IST
विज्ञापन
इंडोनेशिया के सीमालुंगून इलाके में एक नाव के ज्वालामुखी झील में डूबने के बाद करीब 180 लोग लापता हैं। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
इससे पहले पुलिस शुरुआती अनुमानों में यह आंकड़ा लगभग 60 ही बताया गया था। हालांकि, तलाशी और बचाव एजेंसी युद्धस्तर पर काम कर रही है।
इस दौरान अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है, क्योंकि यह अब भी अस्पष्ट है कि दुर्घटनाग्रस्त नाव में कुल कितने लोग सवार थे। बता दें कि यह घटना सोमवार को सुमात्रा के लेक तोबा में हुई। ऐसा माना जा रहा है कि नाव का संचालन गैर-कानूनी रूप से किया जा रहा था।
विज्ञापन
जांच के दौरान कोई भी दस्तावेज या यात्रियों का टिकट प्राप्त नहीं हुआ है। फिलहाल, विभिन्न एजेंसियों के अलग-अलग अनुमान के कारण भ्रम की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन