फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   in a attack 87 person killed

नाइजीरिया: चरमपंथी हमले में 87 लोगों की मौत

Fri, 20 Sep 2013 02:31 PM IST
Updated Fri, 20 Sep 2013 02:31 PM IST
विज्ञापन
in a attack 87 person killed
नाइजीरिया के उत्तरी-पूर्वी राज्य बोर्नो में बोको हराम के चरमपंथियों के एक हमले में कम से कम 87 लोग मारे गए हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों ने प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बताया कि सैन्य यूनिफ़ॉर्म में आए चरमपंथियों ने बेनीशेक शहर के बाहरी हिस्से में एक चेक पोस्ट बनाकर वहां से भागने की कोशिश कर रहे लोगों को गोलियों से भून दिया।

मंगलवार को किए गए हमले में चरमपंथियों ने दर्जनों घरों को भी तबाह कर दिया।

नाइजीरिया में एक इस्लामिक राज्य की स्थापना करने के लिए चरमपंथी 2009 से ऐसे हमले करते आ रहे हैं।

मई में बोर्नो और अन्य दो पड़ोसी राज्यों में आपातकाल की घोषणा के बाद से राज्य में संचार व्यवस्था बूरी तरह से प्रभावित है।

चरमपंथियों के प्रभाव वाले क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की भारी तैनाती के बावजूद हाल के दिनों में हमले बढ़े हैं।

चरमपंथियों के ख़िलाफ़ कार्रवाई को प्रभावी बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर निगरानी समूहों का गठन किया गया था, लेकिन हाल के सप्ताहों में बड़ी संख्या में इस समूहों के स्वयंसेवक मारे गए हैं।
विज्ञापन


गवर्नर ने घटना स्थल का दौरा किया

बोर्नो राज्य के गवर्नर क़ासिम शेटिमा ने गुरुवार को घटना स्थल का दौरा किया और इन हत्याओं को ''क्रूर और ग़ैर-इस्लामिक'' क़रार दिया। उन्होंने मारे गए लोगों के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।
विज्ञापन
विज्ञापन


समाचार एजेंसी एएफ़पी के मुताबिक़ एक सैन्य सूत्र ने बताया कि 20 पिकअप ट्रकों में सवार होकर चरमपंथी शहर में दाख़िल हुए। उनके पास भारी मात्रा में हथियार थे। कुछ चरमपंथियों के हाथों में ''एंटी एअरक्राफ्ट गन'' भी थे।

इसी महीने बेनीशेक में चरमपंथियों के साथ मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पांच चरमपंथी और 13 स्वयंसेवक मारे गए थे।

यह शहर राज्य की राजधानी मैदुगुड़ी से 70 किमी पश्चिम में स्थित है। यहीं पर 2002 में बोको हाराम की नींव पड़ी थी।

पिछले महीने सेना ने कहा था कि उसने बोको हराम के प्रमुख अबूबकर शेकाउ को मार दिया है, लेकिन इस ख़बर की पुष्टि नहीं की जा सकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed