{"_id":"596d323c4f1c1b1e518b4968","slug":"imran-s-party-said-to-send-pm-nawaz-sharif-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"इमरान खान की पार्टी ने कहा, नवाज शरीफ को भेजें जेल ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इमरान खान की पार्टी ने कहा, नवाज शरीफ को भेजें जेल
एजेंसी, इस्लामाबाद
Updated Tue, 18 Jul 2017 03:25 AM IST
विज्ञापन
imran khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाक सुप्रीम कोर्ट में पनामा पेपर लीक मामले की सुनवाई सोमवार को दोबारा शुरू हुई। इस दौरान पाक वित्त मंत्री इशहाक डार और पीएम नवाज शरीफ के पारिवारिक वकील ने संयुक्त जांच दल (जेआईटी) की अंतिम रिपोर्ट को घातक बताया। प्रधानमंत्री की कानूनी टीम ने जेआईटी रिपोर्ट पर आपत्ति दर्ज कराई और इसे अवैध व पक्षपातपूर्ण करार दिया।
विज्ञापन
इस बीच इमरान खान की पार्टी ने शरीफ को जेल भेजने की मांग की है। पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के प्रवक्ता फवाद चौधरी ने कहा कि शरीफ ने न केवल नैतिक आधार पर बल्कि राजनीतिक आधार पर भी प्रधानमंत्री बने रहने का अधिकार खो दिया है। उन्होंने कहा कि शरीफ अयोग्य साबित हुए हैं इसलिए उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए।
विज्ञापन
पीटीआई प्रमुख इमरान खान ने कहा है कि अदालत अगर शरीफ को सजा देती है तो उनकी पार्टी जश्न मनाएगी। पाक अखबार ‘डॉन’ के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में आपत्ति लगाते हुए शरीफ परिवार और वित्त मंत्री ने संयुक्त जांच दल की रिपोर्ट को खारिज करते हुए तर्क दिया कि टीम ने शासनादेश का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन
सप्रीम कोर्ट ने छह सदस्यीय जेआईटी को 67 वर्षीय नवाज शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ लगे मनी लांड्रिंग के आरोपों की जांच की जिम्मेदारी दी थी। शरीफ की ओर से जवाब दाखिल करते हुए ख्वाजा हैरिस ने कहा कि यह जांच रिपोर्ट न सिर्फ कानून बल्कि देश के संविधान के भी खिलाफ है, इसलिए रिपोर्ट का निष्कर्ष वैध नहीं है।
शीर्ष अदालत ने पीटीआई, जमात-ए-इस्लामी और शेख राशिद के तर्क भी सुने। पीटीआई ने शरीफ को पूछताछ के लिए कोर्ट में उपस्थित करने की मांग रखी। ‘डॉन’ के मुताबिक सत्तारूढ़ पाकिस्तान मुस्लिम लीग - नवाज (पीएमएल-एन) अपने कानूनी विकल्पों पर विचार कर रही है। शरीफ की पार्टी विपक्ष के विरोध का सामना करने की रणनीति भी तैयार कर रही है। कोर्ट में मंगलवार को भी सुनवाई जारी रहेगी।