{"_id":"57f719044f1c1be64a26f68f","slug":"hurricane-matthew-has-killed-at-least-283-people-in-haiti","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"समुद्री तूफान 'मैथ्यू' से हैती में अब तक 300 लोगों की मौत, 3862 फ्लाइट्स कैंसिल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
समुद्री तूफान 'मैथ्यू' से हैती में अब तक 300 लोगों की मौत, 3862 फ्लाइट्स कैंसिल
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 07 Oct 2016 12:20 PM IST
विज्ञापन
हैती में तूफान से मौत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समुद्री तूफान मैथ्यू से हैती में अब तक 283 लोगों की मौत हो गई। पिछले दो दिन से कैरिबयाई देश में तूफान मचा रखा है और इसमें पेनिनसुला का मुख्य शहर जेरेमी पूरी तरह तबाह हो गया है। देश के गृह मंत्री फ्रैंकोइस एनिक जोसेफ ने बताया की करीब 80 फीसदी मकान ढह गए हैं। वहीं, दक्षिण इलाके सूद में करीब 30 हजार मकान तहस-नहस हो गए हैं।
सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, मैथ्यू दक्षिण तटीय शहर रोशे ए बातेउ शहर में भी 50 लोगों की जान चली गई है। इससे पहले वहां मरने वालों की संख्या 23 बताई गई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति ओबामा ने तूफान मैथ्यू को लेकर फ्लोरिडा में आपातकाल की स्थिति की घोषणा कर दी है।
हैती में 230 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चली और जबरदस्त बारिश हुई। देश की सात लाख से ज्यादा आबादी इससे प्रभावित हुई। ज्यादातर लोगों की मौत पेड़ की चपेट में आकर और मलबे में दबने से हुई। चक्रवाती तूफान से बुधवार से शनिवार तक तकरीबन 3862 फ्लाइट कैंसिल हो गई है।
विज्ञापन
विनाशकारी चक्रवात मैथ्यू के फ्लोरिडा के तट से सीधे टकराने की आशंका के मद्देनजर अमेरिका के दक्षिणपूर्वी तट से गुरुवार को लगभग तीस लाख लोगों को तत्काल हटा लिया गया।

चौथी श्रेणी का चक्रवात और ज्यादा विनाशकारी हो सकता है
चक्रवाती तूफान
अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि चौथी श्रेणी का चक्रवात और ज्यादा विनाशकारी और खतरनाक साबित हो सकता है। तटों से दो मंजिला तक उंचाई वाली लहरें उठ रही हैं, हवाएं इतनी तेज हैं कि उनके कारण पेड़ और घरों की छतें या पूरे के पूरे घर ही जमीन से उखड़ सकते हैं।
फ्लोरिडा के गवर्नर रिक स्कॉट ने मैथ्यू तूफान के प्रभाव में आने वाले राज्य के 15 लाख लोगों से इस तूफान को गंभीरता से लेने का आग्रह किया।अधिकारियों ने देश के उत्तरी हिस्से में स्थित ग्रैंड एनसे के प्रति खास चिंता जाहिर की है, जहां श्रेणी 4 वाले मैथ्यू के कारण सड़क एवं संचार संपर्क कट गया। गृह मंत्रालय के प्रवक्ता गुइलाउम अल्बर्ट मोलियन ने बताया कि यह क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। वहां का मुख्य शहर जेरेमी बुरी तरह प्रभावित हुआ है जहां भूख सबसे बड़ी समस्या है।