फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   hundreds teenage boys kidnapped in south sudan.

दक्षिणी सूडान में सैकड़ों किशोर अगवा

Mon, 02 Mar 2015 01:21 PM IST
Updated Mon, 02 Mar 2015 01:21 PM IST
विज्ञापन
hundreds teenage boys kidnapped in south sudan.

दक्षिणी सूडान से सैकड़ों छोटे लड़कों को अगवा कर लिया गया है। बाल अधिकारों के लिए के काम करने वाली संयुक्त राष्ट्र की संस्था यूनीसेफ का आरोप है कि यह अपहरण उन्हें सैन्य ट्रेनिंग देकर बाल सैनिक बनाने के लिए किया गया है।

विज्ञापन


यूनीसेफ का आरोप है कि सरकार के लिए काम कर रहे एक संगठन ने ये अपहरण किए हैं। पिछले महिने भी लड़ाकू संगठनों ने 89 लड़कों को अगवा किया था।

ये घटना वाओ शिल्लूक नाम के इलाके में घटी है। घटना पर दक्षिणी सूडान में यूनीसेफ के प्रतिनिध जोनाथन विच ने आशंका जताई है कि दोनों ही गुटों के समर्थक बच्चों का अपहरण कर उन्हें सैनिक बना रहे हैं।
विज्ञापन


शिल्लूक नामक संगठन ने ये अपहरण किए हैं जिसे जॉनसल ओलोनी नामक व्यक्ति संचालित करते हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार प्रत्यक्षदर्शियों ने इलाकों में 12 साल जितने छोटे बच्चों को बंधूक के साथ देखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संयुक्त राष्ट्र का मानना है कि पिछले साल सूडान में लगभग 12 हजार लड़कों का अपहरण कर उन्हें बाल सैनिक बनाया गया था। राष्ट्रपति सल्वा किया और पूर्व उप राष्ट्रपति रियेक मैचार एक—दूसरे के आमने सामने हैं।


दोनों के समर्थकों में आए दिन हिंसक वारदातें होती हैं जिसके चलते सूडान में गृहयुद्ध की स्थिति बन गई है। गृहयुद्ध के चलते 15 लाख लोगों को विस्थापित होना पड़ा है। साथ ही तकरीबन 25 लाख लोग भुखमरी के शिकार हैं।
sudan

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed