फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   how had the missing aircraft been searched?

कैसे पता चला लापता विमान की दुर्घटना का?

Tue, 25 Mar 2014 11:45 AM IST
Updated Tue, 25 Mar 2014 11:45 AM IST
विज्ञापन
how had the missing aircraft been searched?

मलेशिया के प्रधानमंत्री ने बताया है कि ब्रितानी वैज्ञानिकों और सैटेलाइट इनमारसैट के आधार पर किए गए नए विश्लेषण से पता चला कि लापता विमान एमएच370 हिन्द महासागर में दुर्घटनाग्रस्त हुआ है।

विज्ञापन


मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रज़ाक ने कहा कि विमान में मौजूद यात्रियों और चालक दल के सदस्यों के परिवार को यह 'हृदयविदारक' सूचना दे दी गई है। विमान में कुल 239 लोग सवार थे।
विज्ञापन


रज़ाक का कहना था कि ब्रितानी संस्था इनमारसैट ने लापता विमान की अंतिम स्थिति पता करने के लिए नई तकनीकी का प्रयोग किया।

कई देशों के खोजी दस्ते ने मदद की

how had the missing aircraft been searched?

तलाश में ब्रिटेन की एयर एक्सीडेंट इनवेस्टीगेशन शाखा ने भी मदद की। कई देशों का सम्मिलित खोज दल पाँच दिन से हिंद महासागर के दक्षिणी हिस्से में विमान की तलाश कर रहा था।

मलेशिया एयरलाइंस का विमान संख्या एमएच370 आठ मार्च को उड़ान भरने के कुछ घंटे बाद ही लापता हो गया।

इनमारसैट ने बीबीसी को बताया कि उसने एयर एक्सीडेंट इनवेस्टीगेशन ब्रांच को रविवार को नए आंकड़े दिए थे। सार्वजनिक सूचना देने से पहले इन आंकड़ों की जाँच किए जाने की ज़रूरत थी।

नई तकनीकी का प्रयोग

how had the missing aircraft been searched?

संस्था ने बताया कि उन्होंने जो नए आंकड़े दिए थे उसमें अलग अलग वजहों से जुड़े ढेरों आंकड़े थे। इसमें दूसरे विमानों के उड़ानों से जुड़ी जानकारियाँ भी थीं। संस्था ने बताया कि इसके लिए उन्होंने बिल्कुल ही नई तकनीकी का प्रयोग किया।

रज़ाक ने कुआलालंपुर में एक पत्रकार वार्ता में जानकारी दी कि एएआईबी और इनमारसैट के विश्लेषण से पता चला है कि आख़िरी स्थिति की जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक विमान संख्या एमएच370 उस वक़्त ऑस्ट्रेलिया के पर्थ शहर के पश्चिमी तरफ़ उड़ रहा था।

उन्होंने कहा, "यह जगह काफ़ी सुदूर है। विमान उतरने की किसी भी जगह से काफ़ी दूर। यह बेहद दुखदायक और अफ़सोसनाक है कि मुझे आपको बताना ही होगा कि नए आंकड़ों के अनुसार विमान एमएच370 हिंद महासागर के दक्षिणी हिस्से में समाप्त हुआ।"

विमान में शामिल लोगों के परिवार को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, "पिछले कुछ हफ़्ते दिल तोड़ने वाले रहे हैं। मुझे पता है कि इस समाचार को सहन कर पाना बहुत कठिन है।"

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed