{"_id":"5977cba24f1c1bd80f8b4732","slug":"honor-killing-murder-of-indian-muslim-s-maiden","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑनर किलिंग : भारतीय मूल की मुस्लिम युवती की हत्या","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
ऑनर किलिंग : भारतीय मूल की मुस्लिम युवती की हत्या
एजेंसी, लंदन
Updated Wed, 26 Jul 2017 04:22 AM IST
विज्ञापन
honor killing
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लंदन में एक 19 वर्षीय युवती को किडनैप कर उसका रेप करने के बाद हत्या कर दी गई। मीडिया रिपोर्ट में ब्रिटेन में हुई इस हत्या को ऑनर किलिंग का मामला बताया जा रहा है। मुस्लिम युवती सऊदी अरब के एक लड़के से प्यार करती थी जिस पर परिवार वालों को एतराज था।
विज्ञापन
ब्रिटेन की एक अदालत ने बताया कि पीड़ित को कथित तौर पर उसकी एक साथी समेत किडनैप किया गया था। जहां से उन्हें दक्षिणी पश्चिमी लंदन के किंग्सटन ले जाकर उनका रेप किया गया। बाद में बुधवार को दोनों युवतियों की हत्या कर दी गई। पोस्टमार्टम में गले में गहरे घाव को मौत की वजह बताया गया है।
विज्ञापन
युवती एक प्रशिक्षु मेक अप आर्टिस्ट थी। इस हत्या में दो पुरुषों को अदालत में पेश किया गया। वकील का कहना है कि युवती अरब के एक मुस्लिम लड़के से प्यार करती थी जो कि भारतीय परिवार को नागवार था।
विज्ञापन