फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   hillary clinton controversial painting

बिकनी में बनाई हिलेरी क्लिंटन की पेंटिंग, विवाद होने पर पहनाया बुर्का

Wed, 03 Aug 2016 07:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 03 Aug 2016 07:28 PM IST
विज्ञापन
hillary clinton controversial painting
पेंटिंग
ऑस्ट्रेलिया में अमेरिका की राष्ट्रपति कैंडिडेट हिलेरी क्लिंटन की आपत्तिजनक पेंटिंग लगाने के बाद विवाद हो गया। इसे मेलबर्न की एक दीवार पर लगाया गया था। कई लोगों की आपत्ति आने के बाद कलाकार ने पेंटिंग को बुर्का पहना दिया।  
विज्ञापन


यहां की स्कूटर रिपेयरिंग दुकान पर लगाई गए इस पेंटिंग में क्लिंटन को स्विमसूट में दिखाया गया था। वहीं, उनके बॉडी के साथ 100 डॉलर के नोट भी लगाए गए थे। इसके बाद विवाद होने पर प्रशासन ने इसे हटवाने का आदेश देते हुए कहा था कि पेंटिंग उनकी लिंग समानता नीति के खिलाफ है।  
विज्ञापन


इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, वहां की काउंसिल के प्रमुख कार्यकारी स्टीफन वॉल ने कहा है कि वह इस पेंटिंग को इसलिए नहीं हटा रहे हैं कि इसमें हिलेरी को दिखाया गया है। इसे हटाने का कारण एक महिला को न्यूड दिखाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद लुसक्स नाम के उस आर्टिस्ट ने हिलेरी की पेंटिंग को बर्का पहना दिया, जिसके बाद सिर्फ उनकी आंखें दिख रही हैं। इस पेंटिंग के साथ उन्होंने लिखा, 'अगर यह मुस्लिम महिला भी आपको बुरी लगती है तो आप नस्लवादी और इस्लामोफोबिक हैं।'
 

डोनाल्ड ट्रंप की भी लग चुकी है न्यूड पेंटिंग

hillary clinton controversial painting
डोनाल्ड ट्रंप
ऐसा नहीं है कि ऑस्ट्रेलिया में सिर्फ हिलेरी की ही पेंटिंग बनी है। हिलेरी से पहले यहां रिपब्लिकन केंडिडेट डोनाल्ड ट्रंप की भी पेंटिंग लगी थी। उन्हें भी न्यूड दिखाया गया था।

वहीं, किम कर्दिशां के पति कान्ये वेस्ट ने एक वीडियो जारी किया था। द लाइफ ऑफ पाब्लो के लिए उनके लेटेस्ट म्यूजिक वीडियो 'फेमस' में 12 सिलेब्रिटीज को एक बिस्तर पर न्यूड दिखाया गया था, जिसमें डॉनल्ड ट्रंप भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed