फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Here is a crime to drive for women!

यहां महिलाओं का गाड़ी चलाना है अपराध !

Fri, 26 Dec 2014 01:10 PM IST
Updated Fri, 26 Dec 2014 01:10 PM IST
विज्ञापन
Here is a crime to drive for women!

गाड़ी चलाने के लिए सउदी अरब की दो महिलाओं पर आतंकवाद निरोधी अदालत में मुकदमा चलेगा। इस बारे में सामाजिक कार्यकर्ताओँ ने जानकारी दी है। 25 साल की लुजैन अल हथलौल और 33 साल की मायसा अल अमौदी करीब एक महीने से कैद में हैं। देश में महिला ड्राइवरों पर रोक है और इन दोनों ने इसे ना मान कर गाड़ी चलाई।

विज्ञापन


गुरुवार को देश के पूर्वी इलाके अल अहसा की एक अदालत ने यह आदेश दिया कि इन महिलाओं पर रियाद की उस अदालत में मुकदमा चलाया जाए जो आतंकवादी मामलों को देखती है।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बताया है कि दोनों महिलाएं इस आदेश के खिलाफ अपील करेंगी। सामाजिक कार्यकर्ताओं के मुताबिक इन महिलाओं के मुकदमे को सोशल मीडिया में प्रतिक्रिया जताने पर दूसरी अदालत में भेजा गया है ना कि गाड़ी चलाने के लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

दुनिया में अकेला देश जहां महिलाओं के गाड़ी चलाने पर है पाबंदी

Here is a crime to drive for women!

सऊदी अरब दुनिया में अकेला देश है जहां महिलाओं के गाड़ी चलाने पर पाबंदी है। तकनीकी रूप से महिलाओं का गाड़ी चलाना गैरकानूनी नहीं है लेकिन यहां ड्राइविंग लाइसेंस केवल पुरुषों को ही दिए जाते हैं।

गाड़ी चलाने वाली महिलाओं पर जुर्माना लगता है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार कर लेती है। हालांकि सऊदी अरब की महिलाएं इस रोक को हटाने के लिए कई अभियान चला रही हैं। सोशल मीडिया पर भी खूब बहस हो रही है।

समाचार एजेंसी एएफपी के मुताबिक लुजैन अल हथलौल को 1 दिसंबर को गाड़ी चलाकर देश की सीमा में दाखिल होते वक्त गिरफ्तार किया गया। पेशे से पत्रकार अलमाउदी को तब गिरफ्तार किया गया जब वो हथलौल के समर्थन में गाड़ी चलाते हुए सीमा पर जा पहुंची।

दोनों महिलाओं को ट्विटर पर बड़ी संख्या में लोग फॉलो करते हैं। हथलौल ने ट्विटर पर लोगों को बताया कि उन्हें सऊदी सीमा पर देश में घुसने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed