फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Gunmen attack vehicle, kill 6 civilians in Afghanistan

अफगानिस्तान में गाड़ी पर बरसाईं गईं ताबड़तोड़ गोलियां, 6 लोगों की मौत

Tue, 17 Apr 2018 03:12 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 17 Apr 2018 03:12 PM IST
विज्ञापन
Gunmen attack vehicle, kill 6 civilians in Afghanistan

अफगानिस्तान में कुछ बंदूकधारियों द्वारा 6 लोगों की हत्या करने का मामला सामने आया है। एक अफगान अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारियों ने घोर क्षेत्र में 6 नागरिकों को गोली मार दी जिससे उनकी मौत हो गयी। 

विज्ञापन


क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख के प्रवक्ता इकबाल नेजामी ने बताया कि हमलावरों ने वाहन पर हमला किया और 4 लोगों को बंधक बना लिया। सभी पीड़ित लोग शिया अल्पसंख्यक थे जिन पर सुन्नी अतिवादी लोग अक्सर हमले करते हैं। 
विज्ञापन


नेजामी ने कहा कि मारे गए लोग हेरात से घोर क्षेत्र के लिए यात्रा कर रहे थे। हालांकि अभी तक किसी ने भी इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। घोर क्षेत्र में आतंकी संगठन तालिबान और आईएस के लोग सक्रिय हैं। आपको बता दें कि इससे पहले हुई घटनाओं में इन संगठनों ने अपना दावा पेश किया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed