{"_id":"58aad9184f1c1b0a53b23235","slug":"grenade-attack-in-afghanistan-killed-11-people-of-the-same-family","type":"story","status":"publish","title_hn":"अफगानिस्तान में ग्रेनेड हमला, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
अफगानिस्तान में ग्रेनेड हमला, एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत
एजेंसी/जलालाबाद
Updated Mon, 20 Feb 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
अफगानिस्तान के जलालाबाद में एक घर पर ग्रेनेड हमले में महिलाओं एवं बच्चों समेत एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत हो गई। लगमान प्रांत के गवर्नर के प्रवक्ता सरहदी ज्वाक ने रविवार को बताया कि इस हमले में तीन अन्य लोग जख्मी भी हो गए।
विज्ञापन
ज्वाक ने बताया कि अब तक किसी भी आतंकवादी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। उन्होंने कहा कि प्रांत के बाद पाख जिले में यह हमला हुआ जिसमें घर पर दो ग्रेनेड फेंके गए। सभी प्रभावित लोग आम नागरिक थे।
विज्ञापन
स्वास्थ्य अधिकारी अब्दुल लतीफ कय्यूमी ने बताया कि नजदीकी प्रांत नंगरहार में इलाज के असपताल के लिए ले जाते समय एक व्यक्ति की मौत हुई। अफगानिस्तान में जारी संघर्ष की आम नागरिकों को भारी कीमत चुकानी पड़ रही है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार पिछले साल 2009 के बाद सर्वाधिक आम नागरिक मारे गए थे।
विज्ञापन