फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   Greet your elders with Pagammano instead of namaskaar

नमस्कार नहीं 'पगममानो' कहिए !

Sun, 12 Nov 2017 12:59 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sun, 12 Nov 2017 12:59 PM IST
विज्ञापन
Greet your elders with Pagammano instead of namaskaar
फिलिपींस

कभी फिलिपींस जाएं और कोई झुककर आपको ‘पो’ और ‘ओपो’ कहे, तो चौंकिएगा नहीं। वहां बड़ों का आदर करने का यही तरीका है, जिसे फिलिपींस के लोग ‘पगममानो’ कहते हैं।

विज्ञापन


बड़ों का आदर करना हमें हमेशा से ही सिखाया जाता है, लेकिन आज के युवा पीढ़ी की सोच एकदम अलग है। हम अपने मन के अनुसार लोगों का आदर करते हैं। जो पसंद आया, उसका सत्कार कर दिया, जो नहीं उसे देखते तक नहीं हैं। लेकिन आज भी कई देशों में इसे अलग ढंग से न सिर्फ निभाया जाता है, बल्कि रोजमर्रा में शामिल भी किया जाता है।
विज्ञापन


फिलिपींस के लोग अपने से बड़े के समक्ष थोड़ा सा झुककर, सामने वाले के एक हाथ अपने हाथों में लेकर उसे अपने माथे पर दबाते हैं। इस तरह किए गए उनके आदर को वहां 'पगममानो'  कहा जाता है। उनका यह हाव-भाव, बड़ों के लिए सम्मान का प्रतीक है। सिर्फ फिलिपींस में ही नहीं, मलेशिया और इंडोनेशिया के कुछ भागों में भी इसी तरह बड़ों का आदर-सत्कार किया जाता है। कहा जाता है, कि अभिवादन करने का यह तरीका सदियों पहले चाइनीज लोगों से लिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ेंः-आसियान के साथ गहरे संबंधों का प्रतीक फिलीपींस यात्रा: पीएम मोदी

परिवार के किसी समारोह में बच्चों को अपने बड़ों से इस तरह आशीर्वाद प्राप्त करने के निर्देश भी दिए जाते हैं। इसके साथ किसी बड़े को संबोधित करने के लिए शब्द 'पो' और 'ओपो' का प्रयोग किया जाता है। जब कोई बड़ा आपसे सवाल करता है, तो आपको 'ओओ' की जगह 'ओपो' का इस्तेमाल करना चाहिए, जिसका अर्थ 'हां ' होता है। कुछ जगहों में 'पोओ' और 'ओपो'  समान कद के लोगों के लिए प्रेमपूर्वक पुकारने के लिए भी प्रयोग किया जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed