फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   girl found alive from forest after 18 days

घने जंगलों में 18 दिन पहले गुम हुई बच्ची जिंदा मिली

Wed, 15 Jul 2015 03:02 PM IST
Updated Wed, 15 Jul 2015 03:02 PM IST
विज्ञापन
girl found alive from forest after 18 days

कोलंबिया के जंगल में खो गई सात साल की बच्ची करीब तीन हफ्तों बाद सही सलामत मिल गई है। समाचार एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार जेसिका पेट्रीशिया जब अपने माता-पिता के साथ टेरोना नेशनल पार्क नारियल चुनने गई तो वहां गुम हो गई।

विज्ञापन


स्थानीय अधिकारी अलबेस फ्यूनटस का कहना है कि बच्ची के पांवों के जख्म को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि वो जंगल में काफी भटकी है।

जेसिका को खोजने के लिए जमीनी और हवाई स्तर पर व्यापक अभियान चलाया गया जिसमें उत्तरी कोलंबिया के सैकड़ों अधिकारी शामिल हुए। एक गुमनाम फोन कॉल के बाद वो जंगल के एक वीरान झोंपड़े में मिली।

विज्ञापन

मां ने पुलिस का किया धन्यवाद

girl found alive from forest after 18 days

जंगल में किसी बच्चे के गुम होने और फिर सही-सलामत मिलने की ये कोई पहली घटना नहीं है। कुछ हफ्ते पहले ही पश्चिमी कोलंबिया के जंगलों में हवाईजहाज के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद एक मां और उसका बच्चा खो गए थे। वे पांच दिनों बाद जीवित मिले।

जेसिका की मां एलिना कोर्ट्स ने कहा, "ईश्वर का शुक्रिया कि उसने मेरी बच्ची को इतने दिनों तक जीवित रखा। देश की पुलिस का भी धन्यवाद।" पुलिस गुमनाम फोन करने वाले शख्स का पता लगा रही है, जिसने बच्ची का पता बताया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed