{"_id":"5973d5b24f1c1b3e568b4624","slug":"german-jihadi-girl-arrested-in-iraq","type":"story","status":"publish","title_hn":"इराक में जर्मन जिहादी गर्ल गिरफ्तार, 2016 में IS से जुड़ी थी ","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
इराक में जर्मन जिहादी गर्ल गिरफ्तार, 2016 में IS से जुड़ी थी
एजेंसी, बर्लिन
Updated Sun, 23 Jul 2017 04:16 AM IST
विज्ञापन
IS
जर्मनी की एक 16 वर्षीय जिहादी गर्ल को मोसुल में पिछले हफ्ते गिरफ्तार किया गया है। जर्मन न्यायिक सूत्रों ने शनिवार को इस बाबत जानकारी दी। कथित तौर पर वह संदिग्ध इस्लामिक स्टेट (आईएस) जिहादी समूह से जुड़ी है। इराक में उसकी पहचान लिंडा डब्ल्यू के रूप में की गई है।
विज्ञापन
वह जर्मन दूतावास संबंधी जानकारियां हासिल कर रही थी। इससे पहले जर्मन मीडिया ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि इराकी सैनिकों ने पिछले हफ्ते एक किशोरी को पकड़ा है। उसके कई अन्य संदिग्ध आईएस दुल्हन को भी गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
वे एक टनल में छिपे थे और उनके पास हथियार और विस्फोटक बेल्ट भी थे। लिंडा डब्ल्यू पिछले साल से ही जर्मनी से गायब थी और इंटरनेट मैसेज के जरिये वह आईएस सदस्यों से मिली और इस्लाम कबूल ली।
विज्ञापन