फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   gambia's president declares country as islamic country

गांबिया के राष्ट्रपति ने देश को ‘इस्लामिक राष्ट्र’ घोषित किया

Mon, 14 Dec 2015 01:14 AM IST
Updated Mon, 14 Dec 2015 01:14 AM IST
विज्ञापन
gambia's president declares country as islamic country

गांबिया के राष्ट्रपति याह्या जम्मेह ने अपने देश को ‘इस्लामिक राष्ट्र’ घोषित कर दिया है। उन्होंने इस कदम को देश से औपनिवेशिक काल को हटाने की कोशिश बताया है। हालांकि उन्होंने जोर देकर कहा कि पश्चिम अफ्रीकी देश गांबिया में अल्पसंख्यक ईसाइयों के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को तटीय शहर ब्रुफुट में समर्थकों को संबोधित करने के दौरान याह्या जम्मेह ने इसकी घोषणा की। हालांकि उनकी इस टिप्पणी को सरकारी टेलीविजन की ओर से बाद में प्रसारित किया गया और गांबिया के राष्ट्रपति की वेबसाइट में दोहराया गया।
विज्ञापन


करीब 20 लाख की आबादी वाले गांबिया में 90 फीसदी लोग मुस्लिम हैं। वहीं, विपक्ष ने याह्या के इस कदम को असंवैधानिक बताया है।

विस्तार से नहीं बताई वजह

gambia's president declares country as islamic country

राष्ट्रपति के हवाले से वेबसाइट में कहा गया, ‘गांबिया का भाग्य सर्वशक्तिमान अल्ला के हाथों में है। बृहस्पतिवार से गांबिया इस्लामिक राष्ट्र है। हम इस्लामिक राष्ट्र होंगे, जो नागरिकों के अधिकारों की रक्षा करेगा।’ हालांकि गांबिया के राष्ट्रपति ने देश को इस्लामिक राष्ट्र बनाने की वजह के बारे में विस्तार से नहीं बताया है।'

लेकिन याह्या ने ईसाईयों और अन्य धर्मों में आस्था रखने वाले अपने समर्थकों को दोबारा से आश्वासन दिया है कि वे लोग स्वतंत्र रूप से देश में अपने धर्म के अनुसार ईश्वर की आराधना कर सकेंगे।

उन्होंने कहा कि ईसाईयों के अधिकारों का सम्मान किया जाएगा। वे क्रिसमस का उत्सव लगातार मना सकेंगे। कोई भी दूसरे के जीवन जीने के तरीके पर हस्तक्षेप नहीं करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed