{"_id":"5bcf660ebdec220775479b07","slug":"g-7-countries-said-that-many-questions-unanswered-on-death-of-jamal-khashoggi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पत्रकार जमाल खशोगी की मौत पर जी-7 देशों ने कहा, 'अभी कई सवालों के उत्तर नहीं मिले'","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पत्रकार जमाल खशोगी की मौत पर जी-7 देशों ने कहा, 'अभी कई सवालों के उत्तर नहीं मिले'
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 24 Oct 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तुर्की में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की मौत को लेकर हो रहे विवाद अभी थमे नहीं हैं। अब जी-7 देशों की ओर से खशोगी की मौत पर प्रतिक्रिया आई है। जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त बयान में कहा कि खशोगी की मौत को लेकर अभी कई सवालों के उत्तर मिलने बाकी हैं।
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि इस हत्या के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई होनी जरूरी है। इसके अलावा सऊदी अरब को भी अब ऐसी व्यवस्था करनी होगी जिससे इस तरह की घटना दोबारा न हो। यह बयान ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान व अमेरिका के साथ यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधियों द्वारा समर्थित था।
विज्ञापन
वहीं, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के प्रवक्ता ने उस रिपोर्ट को बेहद दुखद बताया जिसमें कहा गया है कि खशोगी के शव के टुकड़े इस्तांबुल में पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख के समय में हम खशोगी के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि खशोगी का शव कहां है यह उन सवालों में से एक है जिनके जवाब हम खोज रहे हैं, इसलिए हम तुर्की द्वारा की जा रही जांच के पूरे परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन