फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   G-7 countries said that many questions unanswered on death of jamal khashoggi

पत्रकार जमाल खशोगी की मौत पर जी-7 देशों ने कहा, 'अभी कई सवालों के उत्तर नहीं मिले'

Wed, 24 Oct 2018 04:23 AM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 24 Oct 2018 04:23 AM IST
विज्ञापन
G-7 countries said that many questions unanswered on death of jamal khashoggi

तुर्की में सऊदी अरब के वाणिज्य दूतावास में पत्रकार जमाल खशोगी की मौत को लेकर हो रहे विवाद अभी थमे नहीं हैं। अब जी-7 देशों की ओर से खशोगी की मौत पर प्रतिक्रिया आई है। जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों ने संयुक्त बयान में कहा कि खशोगी की मौत को लेकर अभी कई सवालों के उत्तर मिलने बाकी हैं।  

विज्ञापन


बयान में कहा गया कि इस हत्या के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं उन पर कार्रवाई होनी जरूरी है। इसके अलावा सऊदी अरब को भी अब ऐसी व्यवस्था करनी होगी जिससे इस तरह की घटना दोबारा न हो। यह बयान ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान व अमेरिका के साथ यूरोपीय संघ के उच्च प्रतिनिधियों द्वारा समर्थित था। 
विज्ञापन


वहीं, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री थेरेसा मे के प्रवक्ता ने उस रिपोर्ट को बेहद दुखद बताया जिसमें कहा गया है कि खशोगी के शव के टुकड़े इस्तांबुल में पाए गए हैं। उन्होंने कहा कि इस दुख के समय में हम खशोगी के परिवार के साथ हैं। उन्होंने कहा कि खशोगी का शव कहां है यह उन सवालों में से एक है जिनके जवाब हम खोज रहे हैं, इसलिए हम तुर्की द्वारा की जा रही जांच के पूरे परिणामों का इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed