{"_id":"5997620c4f1c1b23158b48ae","slug":"four-decades-later-sri-lanka-appointed-the-first-tamil-naval-chief","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 साल बाद श्रीलंका ने नियुक्त किया पहला तमिल नौसेना प्रमुख, लिट्टे का किया था सफाया","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
40 साल बाद श्रीलंका ने नियुक्त किया पहला तमिल नौसेना प्रमुख, लिट्टे का किया था सफाया
एजेंसी, कोलंबो
Updated Sat, 19 Aug 2017 03:24 AM IST
विज्ञापन
Rear Admiral Travis Sinniah
श्रीलंका ने 45 साल पहले शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद पहली बार अल्पसंख्यक तमिल समुदाय के रियर एडमिरल ट्रेविस सिनिया को अपनी नौसेना का प्रमुख नियुक्त किया है। श्रीलंका के राष्ट्रपति मैत्रीपाला सिरिसेना ने 1982 में सेवा में शामिल हुए ट्रेविस को नौसेना प्रमुख के रूप में नियुक्ति दी।
विज्ञापन
श्रीलंका में गृह युद्ध जब अपने चरम पर था तब ट्रेविस ने गहरे समुद्र में एलटीटीई के जंगी जहाज को नष्ट करने में अहम भूमिका अदा की थी। राष्ट्रपति ने ट्वीट कर बताया कि नौसेना प्रमुख के रूप में ट्रेविस की नियुक्ति 22 अगस्त से प्रभावी होगी।
विज्ञापन
ट्रेविस रिटायर्ड हो रहे वाइस एडमिरल रवि वीजेगुनारत्ने का स्थान लेंगे। 1960 के दशक मेें राजन कदिरगामर के बाद श्रीलंका नेवी की कमान संभालने वाले ट्रेविस दूसरे तमिल है।
विज्ञापन