{"_id":"5985dde74f1c1b72418b4b27","slug":"191501945319-noida-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीलंका ने पहली बार खरीदा भारत में बना अत्याधुनिक पोत, किया नौसेना में शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
श्रीलंका ने पहली बार खरीदा भारत में बना अत्याधुनिक पोत, किया नौसेना में शामिल
एजेंसी, कोलंबो
Updated Sun, 06 Aug 2017 04:32 AM IST
विज्ञापन
sri lanka
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीलंकाई नौसेना ने भारत में निर्मित अत्याधुनिक समुद्री गश्त पोत (एओपीवी) को अपने बेड़े में शामिल कर लिया है। वहां की नौसेना ने अपनी खोज और बचाव क्षमताओं को मजबूत करने के लिए इस अत्याधुनिक पोत की खरीदारी की है। श्रीलंका में ऐसा पहली बार हुआ है कि विदेशी पोत निर्माता से खरीदारी की गई।
विज्ञापन
श्रीलंका के राष्ट्रपति और आर्म्ड फोर्स के कमांडर इन चीफ मैत्रीपाला सिरीसेना ने इस हफ्ते कोलंबो के ईस्टर्न कंटेनर टर्मिनल बंदरगाह पर आयोजित एक समारोह में इस नवीनतम सैन्य पोत ‘एलएलएनएस सयूराला’ को नौसेना में शामिल किया।
विज्ञापन
यह अब तक का सबसे बड़ा पोत है जो भारतीय निर्माता ने किसी विदेशी नौसेना के लिए बनाया है। भारत के गोवा शिपयार्ड लिमिटेड ने इस सैन्य पोत को बनाया है। इस कार्यक्रम में भारतीय नौसेना के दक्षिणी कमान के फ्लैग ऑफिसर कमांडर इन चीफ वाइस एडमिरल ए आर कार्वे भी शामिल हुए।
विज्ञापन