फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   sri lankan navy released 77 indian fishermen

श्रीलंका नौसेना ने रिहा किए 77 भारतीय मछुआरे, शनिवार को पहुंचेंगे भारत

Fri, 04 Aug 2017 02:02 PM IST
एजेंसी/ भाषा
एजेंसी/ भाषा Updated Fri, 04 Aug 2017 02:02 PM IST
विज्ञापन
sri lankan navy released 77 indian fishermen
indian fisherman

श्रीलंकाई जलक्षेत्र में मछली पकड़ने के विभिन्न मामलों में इस वर्ष श्रीलंका की नौसेना द्वारा गिरफ्तार किए गए तमिलनाडु के 77 मछुआरे रिहा किए जाने के बाद आज सुबह कराईकल बंदरगाह पहुंचे।  आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मत्स्य मंत्री डी जयकुमार, हथकरघा मंत्री ओ एस मनिअन और मछुआरों के रिश्तेदार एवं परिजन बंदरगाह पर उन्हें लेने पहुंचे।

विज्ञापन


मछुआरे पुदुक्कोट्टई, रमनाथपुरम,नागपट्टिनम और कराईकल जिले के निवासी हैं। श्रीलंकाई नौसेना 28 जुलाई को मछुआरों को रिहा करने पर सहमत हो गई थी। श्रीलंका नौसेना ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा के पास भारतीय अधिकारियों को मछुआरे सौंप दिए थे।
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि भारतीय तट रक्षक बल की सुरक्षा में मछुआरे आज तड़के कराईकल पहुंचे। कोलंबो में आठ मार्च को दोनों देशों के बीच हुई एक उच्च स्तरीय बैठक में श्रीलंका और भारत दोनों एक-दूसरे के मछुआरों को रिहा करने पर सहमत हो गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रामेश्वरम के 22 वर्षीय मछुआरे की श्रीलंका की नौसेना द्वारा कथित तौर पर हत्या करने के बाद उत्पन्न हुए तनाव को कम करने के मद्देनजर यह बैठक की गई थी। ब्रिदगो नाम के मछुआरे की छह मार्च को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, घटना के वक्त वह कच्चातीवू द्वीप के निकट एक यांत्रिक नौका सवार होकर मछली पकड़ रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed