{"_id":"5af76b9d4f1c1be3408b4e2d","slug":"former-malaysian-pm-najib-prevented-from-leaving-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"मलयेशिया के पूर्व PM के देश छोड़ने पर लगा बैन, सजा से बचने के लिए देश छोड़कर भागने की थी तैयारी!","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
मलयेशिया के पूर्व PM के देश छोड़ने पर लगा बैन, सजा से बचने के लिए देश छोड़कर भागने की थी तैयारी!
एजेंसी, कुआलालंपुर
Updated Sun, 13 May 2018 04:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आम चुनाव में मिली हार के बाद मलयेशिया के पूर्व प्रधानमंत्री नजीब रजाक व उनकी पत्नी के देश छोड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। देश के इमिग्रेशन विभाग ने शनिवार को घोटाले में फंसे पूर्व प्रधानमंत्री यह प्रतिबंध लगाया।
विज्ञापन
फ्लाइट मेनिफेस्टो की लीक जानकारी के अनुसार यह सामने आया था कि नजीब और उनकी पत्नी रोसमा मानसर शनिवार को छुट्टियां मनाने के लिए प्राइवेट जेट से जकार्ता जाने वाले हैं। इस बात की अफवाह फैल गई की पूर्व पीएम भ्रष्टाचार मामले में सजा से बचने के लिए देश छोड़कर भाग रहे हैं।
विज्ञापन
सूचना फैलने के बाद बड़ी संख्या में लोग स्थानीय एयरपोर्ट पहुंच कर नारेबाजी करने लगे। लोगों की मांग थी नजीब को एयरपोर्ट में घुसने नहीं दिया जाए। देश छोड़ने पर प्रतिबंध के बाद नजीब ने कहा, ‘मैं विभाग के फैसले का सम्मान करता हूं और अपने परिवार के साथ देश में ही रहूंगा।’ इससे पहले नजीब ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा था कि वह चुनाव के बाद विदेश में आराम करने के लिए एक ‘शॉर्ट ब्रेक’ की योजना बना रहे हैं और अगले सप्ताह वापस लौटेंगे। वहीं प्रधानमंत्री महातिर मोहम्मद ने इस बात की पुष्टि की कि उन्होंने दंपति के देश छोड़ने का आदेश जारी किया है। उन्होंने कहा, ‘यह सही है कि मैंने नजीब और उनकी पत्नी को देश छोड़ने से रोका है।’
विज्ञापन
नजीब ने पार्टी प्रमुख पद से इस्तीफा दिया
इससे पहले पूर्व पीएम नजीब रजाक ने बारीसन नेशनल (बीएन) गठबंधन के और अपनी पार्टी प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया। पार्टी के वरिष्ठ सदस्यों के साथ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में नजीब ने कहा, ‘मैंने यूएमएनओ के अध्यक्ष और बीएन के चेयरमैन पद से तुरंत इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।’
64 वर्षीय नजीब ने कहा, ‘यदि पार्टी आम चुनाव में असफल रही है तो नेता का यह नैतिक दायित्व है कि उसे अपना पद छोड़ देना चाहिए। इसलिए सिद्धांत के आधार पर मैंने दोनों पद छोड़ने का निर्णय लिया है।’
पूर्व उप प्रधानमंत्री अहमद जाहिद हमीदी अब यूएमएनओ के नए अध्यक्ष होंगे। नजीब ने सभी यूएमएनओ सदस्यों से एकजुट रहने और नए नेतृत्व को समर्थन देने का आग्रह किया। उल्लेखनीय है कि नजीब के नेतृत्व वाले गठबंधन 60 साल के बाद बुधवार को आम चुनाव में हार का मुंह देखना पड़ा था। 92 साल के नेता महातिर मोहम्मद के नेतृत्व वाले गठबंधन ने 122 सीटें जीतकर देश में सरकार बनाई।