फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   five illegitimate children killed in china on trash

चीन : कूड़ेदान में पांच लावारिस बच्चों की मौत

Mon, 19 Nov 2012 03:46 PM IST
Updated Mon, 19 Nov 2012 03:46 PM IST
विज्ञापन
five illegitimate children killed in china on trash

दक्षिणी चीन के प्रांत ग्वीज़ो में पांच बच्चों की मौत एक कूड़ेदान में हो गई है. माना जा रहा है कि ये बच्चे सड़कों पर रहने वाले लावारिस बच्चे थे.

विज्ञापन


ये बच्चे एक बड़े कूड़ेदान के अंदर घुसे और ठंड से बचने के लिए उन्होंने आग लगाई लेकिन इनकी मौत सांस में कॉर्बन मोनोक्साइड लेने से हो गई.

इन बच्चों की उम्र दस साल के करीब बताई जा रही है. चीन की स्थानीय न्यूज़ एजेंसी शिनहुआ के मुताबिक ग्वीजो राज्य के बीज शहर में इन बच्चो ने ठंड से बचने के लिए कोयला जलाया था लेकिन उसका धुंआ उनके लिए जानलेवा बन गया.
विज्ञापन


एजेंसी ने एक स्थानीय अधिकारी के हवाले से बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद पाया गया कि मौत का कारण कार्बन मोनोक्साइड गैस था.

सोशल मीडिया पर चर्चा

शुक्रवार की रात बीज शहर में तापमान छह डिग्री था. इस खबर की चीन में सोशल मीडिया पर भी खूब चर्चा हो रही है.

चीन में ट्विटर के जैसा माइक्रोब्लॉगिंग साइट वाइबो पर रविवार रात तक 25 लाख कमेंट आ चुके थे .

इंटरनेट में इस खबर पर बहुत बहस हो रही है. कुछ लोग इस दुर्घटना के लिए सरकार को जिम्मेदार मान रहे हैं जबकि कुछ लोगों का कहना है कि उन बच्चों के मां-बाप की लापरवाही से बच्चों की जान गई हैं.
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल पुलिस इन बच्चों की पहचान की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed