{"_id":"596f9fb94f1c1bfb438b46a5","slug":"five-hours-power-cuts-in-two-more-villages-in-the-city","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर में दो और गांवों में पांच घंटे बिजली कटौती","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
शहर में दो और गांवों में पांच घंटे बिजली कटौती
अमर उजाला ब्यूरो/फर्रुखाबाद
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फर्रुखाबाद। शहरी और ग्रामीण इलाकों की इमरजेंसी कटौती के नाम बिजली की कटौती शुरू हो गई है। ग्रामीण इलाकों में करीब चार दिन से 10 से 11 घंटे बिजली आपूर्ति मिल रही है। शहरी क्षेत्र में भी फाल्टों के नाम पर कटौती होती है तो कभी इमरजेंसी के नाम पर दो घंटे कटौती कर ली जाती है।
विज्ञापन
शहरी क्षेत्र को 24 और ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे बिजली देने का सरकार का फरमान है लेकिन ग्रामीण इलाकों को 18 घंटे के स्थान पर 10 से 11 घंटे हीं बिजली नसीब हो रही है। शहरी क्षेत्र में भी 24 घंटे में करीब दो घंटे की बिजली लोकल फाल्टों से बंद रहती है। चार दिन से ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली पर संकट छाया है। ट्रांसमिशन से मनमाने तरीके से बिजली कटौती की जा रही है। दो घंटे आपूर्ति देने के बाद ट्रांसमिशन से ग्रामीण इलाकों के उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी जाती है। इस कारण ग्रामीण परेशान हैं।
विज्ञापन
मंगलवार को शहरी क्षेत्र की बिजली आपूर्ति रात 11:30 से 1:30 बजे तक इमरजेंसी कटौती के नाम पर बंद कर दी गई। गर्मी के कारण लोग बेहाल रहे। ट्रांसमिशन एसडीओ राजीव रंजन ने बताया कि पनकी कंट्रोल रूम के निर्देश पर इमरजेंसी कटौती की जा रही है। ग्रिड में कोई खराबी होगी। इसी कारण इमरजेंसी कटौती शुरू कराई गई है। इसमें जल्द सुधार हो जाएगा।
विज्ञापन
लाइन में फाल्ट से 300 गांवों की बिजली गुल
अमर उजाला ब्यूरो
नवाबगंज। 33 हजार वोल्ट लाइन में फाल्ट आने से उपकेेंद्र को मिलने वाली बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे क्षेत्र के करीब 300 गांवों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई है। फाल्ट को खोेेजने का काम शुरू कराया गया है। 33/11 विद्युत उपकेंद्र नवाबगंज को नीब करोरी ट्रांसमिशन से 33 हजार वोल्ट की लाइन गई है। इस लाइन में बुधवार की दोपहर करीब दो बजे फाल्ट आ गया। इस कारण नवाबगंज उपकेंद्र को मिलने वाली बिजली आपूर्ति बंद हो गई। इससे उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों से गांवों को दी जाने वाली आपूर्ति ठप हो गई। अवर अभियंता सुधीर कुमार ने बताया कि फाल्ट खोजा जा रहा है। फाल्ट के मिलने पर उसको ठीक कराया जाएगा। इसके बाद आपूर्ति शुरू कराई जाएगी।
कंट्रोल रूम में कर्मचारी तैनात
फर्रुखाबाद (ब्यूरो)। मुख्य अभियंता के निर्देश पर डिवीजन कार्यालय में बिजली आपूर्ति के दौरान आने वाली दिक्कतों की शिकायतें दर्ज होने के लिए खोले गए कंट्रोल रूम में कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। इसमें कार्यालय सहायक भूतपूर्व सैनिक नानकराम यादव की ड्यूटी सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक, कार्यालय सहायक भूतपूर्व सैनिक आरपी सिंह की ड्यूटी दोपहर 2 बजे से रात 10 बजे तक और रात 10 से सुबह 6 बजे तक टीजी टू अवनीश कुमार की ड्यूटी लगाई गई है।