फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   first woman pilot of saudi arabia is more known for her name

नाम हिंदी, पेशा पायलट और मुल्क सऊदी अरब

Sat, 03 May 2014 02:51 PM IST
बीबीसी मॉनिटरिंग सेवा
बीबीसी मॉनिटरिंग सेवा Updated Sat, 03 May 2014 02:51 PM IST
विज्ञापन
first woman pilot of saudi arabia is more known for her name

सऊदी अरब में पहली बार किसी महिला को विमान उड़ाने का लाइसेंस जारी किया गया है।

विज्ञापन


सऊदी अख़बार 'अरब न्यूज़' की रिपोर्ट में कहा गया है कि 35 साल की हनादी अल-हिंदी ने 'किंगडम होल्डिंग कंपनी' के लिए लक्ज़री श्रेणी वाले चौड़े बॉडी के छोटे विमानों को उड़ाना शुरू किया है।

अख़बार के मुताबिक़ 'किंगडम होल्डिंग कंपनी' के मालिक सऊदी शहज़ादे अलवलीद बिन तलाल हैं। अख़बार के मुताबिक़ 'किंगडम होल्डिंग कंपनी' के मालिक सऊदी शहज़ादे अलवलीद बिन तलाल हैं।
विज्ञापन


हिंदी पहले से ही लाइसेंस धारी पायलट हैं लेकिन अब तक वे सऊदी अरब के भीतर उड़ान नहीं भर सकती थीं लेकिन शहज़ादे के समर्थन से उन्हें इसका सर्टिफिकेट पाने में मदद मिल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुरुषों के पेशा में पहली महिला

first woman pilot of saudi arabia is more known for her name

इसकी उन्हें बेहद जरूरत थी। उन्होंने कहा, "ये बहुत मुश्किल था। पायलट होने के बावजूद मैं अपने देश में विमान नहीं उड़ा सकती थी।"

हिंदी ने 'सऊदी गज़ट' अखबार को बताया कि ये उनके पिता का सपना था कि उनकी कोई एक औलाद पायलट बने।

उन्होंने जब जॉर्डन के मिडिल ईस्ट अकादमी में 2001 में आवेदन दिया था तो वहाँ के प्रबंधक हैरत में पड़ गए थे।

पूरा हुआ पापा का सपना

first woman pilot of saudi arabia is more known for her name

उन लोगों ने हिंदी के पिता से पूछा भी कि क्या वे पारपंरिक रूप से पुरुषों का पेशा माना जाने वाले इस करियर में अपनी बेटी को बढ़ते हुए देखना चाहेंगे।

सऊदी अरब में महिलाओं के गाड़ी चलाने पर लगी रोक के बावजूद हिंदी को पायलट का ये लाइसेंस दिया गया है।

वहाँ महिलाएँ लंबे समय से इस सरकारी नीति का विरोध करती रही हैं लेकिन अक्टूबर में एक सरकारी प्रवक्ता ने साफ़ तौर पर दोबारा से ये कहा था कि औरतों को गाड़ी चलाने की इजाज़त नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed