{"_id":"891fd054-cc1d-11e2-80c9-d4ae52bc57c2","slug":"fire-in-china-s-poultry-farm-61-killed","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन के पोल्ट्री प्लांट में आग, 112 की मौत","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"बाकी दुनिया","slug":"rest-of-world"}}
चीन के पोल्ट्री प्लांट में आग, 112 की मौत
Updated Mon, 03 Jun 2013 03:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चीन में एक पोल्ट्री प्लांट में आग लगने से कम से कम 112 लोगों की मौत हो गई है।
सरकारी समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक जिलिन प्रांत के देहुई में स्थित बूचड़खाने में सोमवार सुबह आग लग गई।
रिपोर्ट में स्थानीय सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि बचाव कार्य जारी है लेकिन आग पर अब तक काबू नहीं पाया जा सका है।
ऐसी भी रिपोर्टें आ रही हैं कि आग लगने से पहले इलेक्ट्रिकल सिस्टम में तीन धमाके सुनाई दिए।
शिन्हुआ के मुताबिक करीब 100 कर्मचारी कारखाने से सुरक्षित निकलने में कामयाब रहे।
मुश्किल
कारखाने की इमारत जर्जर अवस्था में है और बाहर निकलने के रास्ते बेहद तंग हैं जिससे बचाव कार्य में मुश्किल आ रही है।
समाचार एजेंसी एपी के मुताबिक इस कारखाने का मालिकाना हक रखने वाली कंपनी प्रोसेस्ड चिकन की बड़ी उत्पादक है और इसमें करीब 1000 कर्मचारी काम करते हैं।
चीन की वेबसाइटों पर जारी तस्वीरों में दिखाया गया है कि इमारत से धुंआ निकल रहा है और दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर ही मौजूद हैं।
शंघाई में बीबीसी संवाददाता जॉन सडवर्थ का कहना है कि चीन में कार्यस्थल सुरक्षा मानक बेहद खराब हैं जिसके कारण बड़े कारखानों और खदानों में अक्सर दुर्घटनाएं होती रहती हैं।