{"_id":"5751e49c4f1c1b7705108fa3","slug":"ferry-capsized-off-the-coast-of-libya-104-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"लीबिया के समुद्र तट पर नौका डूबी, 104 मरे","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
लीबिया के समुद्र तट पर नौका डूबी, 104 मरे
एजेंसी/ त्रिपोली
Updated Sat, 04 Jun 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Reuters
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लीबिया के ज्वारा शहर में समुद्र तट पर प्रवासियों की एक नौका समुद्र में समा गई। इस हादसे में डूबे 104 लोगों के शव बृहस्पतिवार को लीबियाई नौसेना ने बरामद कर लिए हैं। हालांकि उन्होंने आशंका जताई है कि अभी यह संख्या बढ़ भी सकती है।
लीबियाई नौसेना के प्रवक्ता कर्नल अय्यूब कासिम ने बताया कि बृहस्पतिवार को ज्वारा के करीब समुद्र तट में डूबी नौका से 104 शव बरामद किए गए। उन्होंने कहा कि मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि जिन नौकाओं में सवार होकर प्रवासी यूरोपीय देशों में जाने की कोशिश करते हैं, उनमें 115-125 लोग सवार होते हैं। दरअसल मानव तस्करी करने वालों का एक पूरा जाल लीबिया में फैला हुआ है। ये लोग यहां के प्रवासियों को यूरोपीय देश इटली व अन्य देशों में ले जाने का वादा करते हैं।
ये लोग छोटी और असुरक्षित नौकाओं में क्षमता से ज्यादा लोगों को सवार कर लेते हैं, जिसकी वजह से नौका डूब जाती है। हर साल हजारों प्रवासी यूरोपीय देशों तक पहुंचने के लिए यह खतरा मोल लेते हैं। इस यात्रा के जरिये कुछ लोग तो पहुंच जाते हैं, लेकिन कुछ भूमध्य सागर में डूब जाते हैं। संयुक्त राष्ट्र की शरणार्थी एजेंसी की मानें, तो जनवरी से अब तक करीब दो लाख लोग यूरोप पहुंच गए हैं।