फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Rest of World ›   fail missile launch north korea

उत्तर कोरिया का मिसाइल परीक्षण 'फेल हुआ'

Tue, 31 May 2016 11:50 AM IST
बीबीसी
बीबीसी Updated Tue, 31 May 2016 11:50 AM IST
विज्ञापन
fail missile launch north korea
उत्तर कोरिया फिर की गुस्ताखी, दागीं मिसाइलें - फोटो : Reuters

दक्षिण कोरिया की सेना का कहना है कि उत्तर कोरिया का अपने पूर्वी तट पर एक बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण असफल मालूम हो रहा है। हालांकि यह अब तक साफ नहीं है कि यह किस तरह का मिसाइल था, लेकिन अप्रैल में मध्यम दूरी के मिसाइल 'मुसुदान' के तीन परीक्षणों के फेल होने के बाद यह एक और असफलता है।

विज्ञापन


दक्षिण कोरिया के एक अधिकारी ने कहा कि परीक्षण की यह कोशिश उत्तर कोरिया के पूर्वी तट पर स्थानीय समय के मुताबिक सुबह करीब पांच बजे की गई, लेकिन उसके बाद इसकी कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन


समाचार एजेंसी योन्हैप ने एक रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा है कि संभवतः मुसुदान का चौथा परीक्षण भी फेल हो गया है। उत्तर कोरिया पर संयुक्त राष्ट्र ने किसी भी मिसाइल तकनीक के इस्तेमाल पर पाबंदी लगा रखी है। उत्तर कोरिया के कई मिसाइल परीक्षणों और जनवरी में चौथी बार परमाणु परीक्षण करने के बाद इस इलाक़े में तनाव काफ़ी बढ़ा हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed