{"_id":"594d16434f1c1b2d7e8b4842","slug":"explosions-in-pakistan-s-parachinar-in-kurram-agency","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान के पारचिनार में डबल बम धमाके में 62 लोगों की मौत, 121 घायल","category":{"title":"Rest of World","title_hn":"अन्य देश","slug":"rest-of-world"}}
पाकिस्तान के पारचिनार में डबल बम धमाके में 62 लोगों की मौत, 121 घायल
amarujala.com- presented by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 24 Jun 2017 01:24 AM IST
विज्ञापन
blast in pakistan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पाकिस्तान के पारचिनार में डबल बम धमाके में 62 लोगों की मौत हो गई, जबकि 121 लोग घायल हो गए। समाचार एजेंसी एनएनआई के मुताबिक ये धमाके पारचिनार के भीड़भाड़ वाले कुर्रम एजेंसी इलाके में किए गए । इस खबर की सूचना स्थानीय प्रशासन ने डॉन अखबार को दी। इन धमाकों के बाद इलाके में आपातकाल घोषित कर दिया गया है।
इन धमाकों के चलते बचावकर्मी लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जा रहे हैं। वहीं, घायलों को पारचिनार के डिस्ट्रिक्ट जनरल अस्पताल ले जाया जा रहा है। ये धमाके ताल अड्डा के पास पारचिनार के कुर्रम एजेंसी इलाके में किए गए हैं। बता दें कि ये एक भीड़भाड़ वाला इलाका है जहां बाजार के साथ एक बस टर्मिनल भी है। बता दें कि दूसरा धमाका उस वक्त किया गया जब बचावकर्मी पहले धमाके में घायल हुए लोगों की सहायता के लिए दौड़े थे।
विज्ञापन
खबर है कि इस डबल धमाके में उन लोगों के ज्यादा प्रभावित होने की खबर है जो आने वाली इद उल फितर के लिए यहां आए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल घटनास्थल की चारों ओर से घेराबंदी कर जांच में जुट गया है। वहीं, आपातकाल लगाने के चलते पारचिनार के करीब 50 हजार लोगों को कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया है और इलाकों के चप्पे-चप्पे पर भारी अर्धसैनिक बल और सेना को तैनात कर दिया गया है ताकि इलाके मे आने जाने-वाले सभी लोगों पर नजर रखी सके।
विज्ञापन
UPDATE: 62 killed in multiple blasts and firing in 3 Pakistani cities.#Pakistanblasts
— Press Trust of India (@PTI_News) June 23, 2017विज्ञापन
इन धमाकों के चलते बचावकर्मी लोगों को सुरक्षित जगह पर ले जा रहे हैं। वहीं, घायलों को पारचिनार के डिस्ट्रिक्ट जनरल अस्पताल ले जाया जा रहा है। ये धमाके ताल अड्डा के पास पारचिनार के कुर्रम एजेंसी इलाके में किए गए हैं। बता दें कि ये एक भीड़भाड़ वाला इलाका है जहां बाजार के साथ एक बस टर्मिनल भी है। बता दें कि दूसरा धमाका उस वक्त किया गया जब बचावकर्मी पहले धमाके में घायल हुए लोगों की सहायता के लिए दौड़े थे।
विज्ञापन
खबर है कि इस डबल धमाके में उन लोगों के ज्यादा प्रभावित होने की खबर है जो आने वाली इद उल फितर के लिए यहां आए थे। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल घटनास्थल की चारों ओर से घेराबंदी कर जांच में जुट गया है। वहीं, आपातकाल लगाने के चलते पारचिनार के करीब 50 हजार लोगों को कड़ी सुरक्षा के घेरे में रखा गया है और इलाकों के चप्पे-चप्पे पर भारी अर्धसैनिक बल और सेना को तैनात कर दिया गया है ताकि इलाके मे आने जाने-वाले सभी लोगों पर नजर रखी सके।
पाक में बम विस्फोट में 11 की मौत,
इससे पहले पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में शुक्रवार को क्षेत्रीय पुलिस प्रमुख के कार्यालय के नजदीक एक शक्तिशाली बम विस्फोट में चार पुलिसकर्मियों सहित कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।
घटना प्रांतीय राजधानी क्वेटा के गुलिस्तां मार्ग इलाके में प्रांतीय पुलिस महानिरीक्षक एहसान मेहबूब के कार्यालय के पास हुई। टीवी फुटेज में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कारें एवं सड़कों पर कांच के टुकड़े बिखरे नजर आ रहे हैं। पुलिस उप महानिरीक्षक अब्दुल रज्जाक चीमा ने मीडिया को बताया कि हमले की सही प्रकृति का अभी पता नहीं चल पाया है।
चीमा ने कहा, ‘हम हमले की प्रकृति के बारे में कुछ नहीं कह सकते, जांच अभी जारी है।’ उन्होंने कहा, ‘सुरक्षा अधिकारियों ने सुहादा चौक पर एक कार को रोकने की कोशिश की और उसके कुछ ही देर बाद विस्फोट हो गया। हालांकि हम अभी इस बात की पुष्टि नहीं कर पाएं हैं कि विस्फोट का स्रोत कार ही थी या नहीं।’
सिविल अस्पताल के एक डॉक्टर फरीद सुमलान ने बताया कि हमले में 11 लोग मारे गए हैं। मारे गए लोगों में चार पुलिस अधिकारी और घायल हुए लोगों में नौ सुरक्षा अधिकारी हैं। हमले की तत्काल किसी ने जिम्मेदारी नहीं ली है। गौरतलब है कि बलूचिस्तान बलूच राष्ट्रवादियों और इस्लामी चरमपंथियों के उग्रवाद का सामना कर रहा है।